{"_id":"576c3b034f1c1bd532b4844b","slug":"two-burglars-millions-of-jewelery-cash","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो घरों से चोरों ने लाखों के जेवर-नकदी पार की","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दो घरों से चोरों ने लाखों के जेवर-नकदी पार की
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jun 2016 01:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कस्बा के कमला नगर मोहल्ले में बुधवार की रात चोरों ने बंद पड़े दो घरों के ताले तोड़कर लाखों के जेवर समेत नगदी पार कर ले गए। गुरुवार को जब परिजन लौटकर आए तब उन्हें घटना की जानकारी हुई।
कमला नगर की रानी देवी ने पुलिस को बताया कि उसके पति राजेश सिंह दिल्ली में नौकरी करते हैं। वह बुधवार को एक कार्यक्रम में बच्चों मोनू व मोनिका के साथ अहिरानी गई थी। रात को चोर बाहर के सारे तालेे तोड़कर अंदर घुसे और आलमारी से लगभग साढ़े पांच लाख के जेवर व 45 हजार रुपये नगद पार कर दिया।
चोरों ने पड़ोसी पुनीत के भी बंद पड़े घर को निशाना बनाया। ताले तोड़कर अंदर घुसे चोरों ने 20 हजार रुपये व जेवरात पार कर दिए। सुबह जब पुनीत घर पहुंचे तो चोरी का पता चला। थानाध्यक्ष रवींद्र कुमार तिवारी ने बताया कि अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही चोरों को पकड़ा जाएगा।