फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghatampur News ›   lady injured

शादी की जिद पर अड़ी प्रेमिका को चाकू मारी

Fri, 01 Apr 2016 01:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 01 Apr 2016 01:29 AM IST
lady injured
स्टेचर पड़ी घायल युवती गुड़िया। - फोटो : amarujala
रेलवे स्टेशन रोड पर एक युवती पर चाकू से हमला करने के बाद बदमाश उसके पर्स में पड़े दस हजार रुपये लूटकर फरार हो गया। घायल युवती को सीएचसी में भर्ती कराया गया जहां से डाक्टरों ने उसे कानपुर रेफर कर दिया। देर शाम पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पु्िलस के अनुसार आरोपी और युवती एक-दूसरे को जानते हैं।


अकबरपुर (कानपुर देहात) निवासी शमी अहमद ने बताया कि उसकी पत्नी गुड़िया (25) बांदा अपने रिश्तेदारी में गई थी। गुरुवार सुबह चित्रकूट एक्सप्रेस से लौटी और तकरीबन 6.30 बजे घाटमपुर रेलवे स्टेशन पर उतरी। रेलवे स्टेशन से तकरीबन 300 मीटर आगे कानपुर रोड की ओर बढ़ी, तभी एक युवक आया और गुड़िया के कंधे पर टंगे बैग को छीनने की कोशिश की तो उसने विरोध किया।


युवक ने चाकू निकालकर गुड़िया के पेट में घोंप दिया और उसके बैग में पड़े पर्स को निकालने के बाद भाग निकला। आस-पास के लोगों ने उसे सीएचसी पहुंचाया जहां से कानपुर भेज दिया गया।
विज्ञापन


उधर एसपी ग्रामीण एस एन तिवारी ने बताया कि चाकू मारने के आरोपी रीवा मध्य प्रदेश निवासी शिवम उर्फ गोलू (25) को गिरफ्तार कर लिया गया है। पता चला है कि पिछले साल गुड़िया अपने  पिता का इलाज करवाने पीजीआई गई थी। वहीं गोलू से उसकी जान-पहचान हो गई।


उसके बाद से दोनों मिलते रहते थे। पुलिस हिरासत में गोलू ने बताया कि गुड़िया लगातार शादी करने का दबाव बना रही थी। गुरुवार को गुड़िया और गोलू दोनों साथ-साथ चित्रकूट एक्सप्रेस से घाटमपुर स्टेशन उतरे थे। यहां फिर विवाद हुआ तो गोलू ने उसे चाकू मार दी। रूरा थानाध्यक्ष अशोक कुमार सिंह ने बताया कि गुड़िया के साथ दस हजार रुपये की लूट की बात झूठी है।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed