फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghatampur News ›   homes made of two materials burglars

चोरों ने दो घरों से लाखों का माल उड़ाया

Sun, 25 Dec 2016 01:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कानपुर देहात
अमर उजाला ब्यूरो, कानपुर देहात Updated Sun, 25 Dec 2016 01:53 AM IST
विज्ञापन
homes made of two materials burglars
चोरी के बाद घर में बिखरा पड़ा सामान।
गजनेर थाना क्षेत्र के गोगूमऊ गांव में शुक्रवार की रात बेखौफ चोरों ने चार घरों में धावा बोलकर लाखों का माल कर दिया। दो घरों में लोगों के जाने से चोर घटना को अंजाम नही दे सके। चोरों ने दो घरों में ताला तोड़कर लाखों रुपये की संपत्ति पार कर दी। सूचना पर पहुंचे पामां चौकी इंचार्ज ने घटनास्थल की जांच पड़ताल की।
विज्ञापन


शुक्रवार रात अज्ञात चोरों ने गोगूमऊ गांव निवासी बिसुन निगम व मनिया तिवारी की परचून की दुकान का ताला तोड़ने का असफल प्रयास किया। लेकिन आहट पाकर गृहस्वामियों के जागने पर चोर मकसद में कामयाब नही हो सके। इसके बाद चोरों ने रमेश सिंह पुत्र स्व. लाखन सिंह के घर के बाहर बने कमरों का ताला तोड़कर रखी अलमारियों व बक्सों की विधिवत तलाशी ली। रमेश सिंह गांव के बाहर बने मकान में परिवार के साथ रहते है। जबकि उनके दो भाई महेंद्र व सुरेंद्र इस मकान में परिवार संग रहते हैं।
विज्ञापन


शुक्रवार रात महेंद्र रात्रि में रनियां ड्यूटी पर गए थे। जबकि  सुरेंद्र पास में बनी दुकान में लेटे थे। गृहस्वामी रमेश सिंह के मुताबिक चोर घर से 35 ग्राम का सोने का हार, 15 ग्राम सोने की पांच अंगूठियां, चांदी के दो जोड़ी पायल, दो कमर कंधनी व 50 हजार रुपये नगद चुरा ले गए। गृहस्वामी ने घटना की तहरीर गजनेर थाना में दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन



इसके बाद चोरों ने सतीश निगम पुत्र स्व. शांत प्रकाश निगम के घर धावा बोला। चोर घर के मेन गेट की कुंड़ी काटकर अंदर घुस गए। जानकारी के मुताबिक सतीश निगम का पूरा परिवार वर्तमान में ऊंचाहार रायबरेली में रहता है। वहां पर उनका कपड़ों का व्यापार है। घर की देखभाल उनकी चचेरी बहन रेखा पुत्री स्व. रामबाबू करती है। रेखा के मुताबिक रोज की तरह घर की सफाई के लिए पहुंची तो मेन गेट की कुंडी टूटी पड़ी थी। अंदर जाकर देखा तो अलमारी व बक्सों के ताले टूटे पड़े थे। चोरी का सही आंकलन गृहस्वामी के आने पर ही होगा। घटना की सूचना पर पामां चौकी इंचार्ज सुधीर कुमार ने मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल की।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed