{"_id":"57a23e974f1c1b5a7b2bab00","slug":"family-members-are-sleeping-thieves-take-millions-gather-goods","type":"story","status":"publish","title_hn":"घरवाले सोते रहे, चोर समेट ले गए लाखों का सामान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
घरवाले सोते रहे, चोर समेट ले गए लाखों का सामान
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 04 Aug 2016 12:27 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोतवाली क्षेत्र के उमरी गांव में चोरों ने एक घर में धावा बोलकर लाखों रुपये के जेवर और नगदी पार कर दिया। वारदात के वक्त परिवार के सदस्य सो रहे थे। आशंका है कि चोरों ने नशीले स्प्रे का प्रयोग किया है।
गांव निवासी रामचंद्र सचान किसान है। उसके दो बेटे बाबू सचान और अजीत सचान है। मंगलवार की रात घर में छोटा भाई अजीत, उसकी पत्नी और बच्चों के अलावा पिता रामचंद्र सचान और मां सुंदरा देवी थीं।
रात में रामचंद्र शराब ठेके के बाहर सोया हुआ था। जबकि, अजीत और परिवार के अन्य सदस्य घर में लेटे थे। देररात चोर छत के रास्ते से मकान में दाखिल हुए।
कमरों में रखे बक्सों और अलमारी के ताले तोड़ने के बाद पांच लाख रुपये कीमत के सोने-चांदी के जेवरात और 90 हजार रुपये नकदी के अलावा बर्तन कपड़े और अन्य सामान उठा ले गए।
विज्ञापन
रामचंद्र ने बताया कि नकदी बीमार बेटे के इलाज के लिए घर में रखी थी। बड़े बेटे को कैंसर की बीमारी है। रामचंद्र ने घटना की तहरीर कोतवाली में दी है। पुलिस ने मामले की जांच के बाद रिपोर्ट दर्ज करने की बात कही है।