फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghatampur News ›   पति की हत्या में पत्नी और देवर को जेल

पति की हत्या में पत्नी और देवर को जेल

Thu, 23 May 2019 01:43 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 23 May 2019 01:43 AM IST
विज्ञापन
सजेती (घाटमपुर)। थानाक्षेत्र के बीबीपुर गांव में बीती 19 मई की रात युवक की हत्या मामले में पुलिस ने मृतक की पत्नी और सगे भाई को गिरफ्तार करके जेल भेजा है। उनकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त धारदार औजार हंसिया, बाइक और घटना के समय पहने गए कपड़े और अन्य सामान बरामद कर लिया। पुलिस का कहना है कि दोनों कहीं बाहर भागने के प्रयास में थे, तभी पुलिस ने उनको गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


बुधवार को घटना की जानकारी देते हुए एसपी ग्रामीण प्रदुम्न सिंह ने बताया कि बीबीपुर गांव निवासी शैलेंद्र सिंह यादव (23) की हत्या करने के बाद लाश को हरदौली गांव के पास रोड किनारे फेंक दिया गया था। हत्या धारदार हथियार से गर्दन काटकर की गई थी। मृतक के पिता जयसिंह यादव ने अपने ही छोटे बेटे शारदा यादव और मृतक की पत्नी रोशनी के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था। बताया कि मृतक की पत्नी रोशनी के अपने देवर शारदा यादव से प्रेम प्रसंग था।
विज्ञापन


दोनों ने मिलकर उसको रास्ते से हटाने की सोची। घटना वाले दिन रात 11.30 बजे दोनों ने मिलकर शैलेंद्र की हत्या कर दी।
रोशनी ने बताया कि उसने शैलेंद्र के पैर पकड़े जबकि, शारदा ने धारदार हथियार हंसिया से उसकी गर्दन पर वार किया। उसके मरने के बाद बाइक पर शव रखकर यमुना नदी में फेंकने लिए जा रहे थे। हरदौली गांव के पास सामने से दूसरी बाइक आती देखकर उन्होंने लाश को बाइक से उतारकर रोड किनारे एक जगह रखकर वापस घर लौट आए।
विज्ञापन
विज्ञापन



बताया कि आरोपियों ने साक्ष्य मिटाने के लिए घर के भीतर धुलाई करके खून के धब्बे मिटा दिए। जबकि, खून सने कपड़ों को तालाब के भीतर फेंक दिया। , हत्या में प्रयुक्त हंसिया को आग में तपा दिया जिससे उसमें खून के दाग न मिलें। बताया कि आरोपियों ने अपना जुर्म भी स्वीकार कर लिया है। इसके बाद उनको जेल भेज दिया गया।

पति की हत्या में पत्नी और देवर को जेल
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed