फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghatampur News ›   किशोर के अपहरण का प्रयास, पुलिस चेकिंग देख अपहरणकर्ता भागे

किशोर के अपहरण का प्रयास, पुलिस चेकिंग देख अपहरणकर्ता भागे

Sun, 21 Apr 2019 01:22 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 21 Apr 2019 01:22 AM IST
विज्ञापन
घाटमपुर। कोतवाली क्षेत्र के गांव कठेठा और तेजपुर के बीच लोडर सवार दो युवकों ने एक किशोर का साइकिल समेत अपहरण कर लिया। इसके बाद लोडर पर बैठाकर गजनेर कस्बे की ओर भागे। संयोग से रास्ते में पुलिस की वाहन चेकिंग जारी थी। जिसे देख लोडर सवार किशोर को एक जगह उतारकर भाग निकले। किशोर के पिता ने कोतवाली में मामले की सूचना दी है।
विज्ञापन



घाटमपुर के कठेठा गांव निवासी रमेश सिंह किसान है। बताया कि पांच बेटियों के बीच में एक पुत्र आशुतोष सिंह उर्फ संतू (13) जो सबसे छोटा और कक्षा-9 में पढ़ता है। शुक्रवार की सुबह करीब 6.30 बजे वह साइकिल से खलिहान में मवेशियों के लिए भूसा लेने जा रहा था। जैसे ही कठेठा और तेजपुर के बीच रोड पर पहुंचा। तभी, पीछे से आए एक लोडर पर सवार होकर आए दो युवकों ने आशुतोष की साइकिल पकड़ ली। एक ने साइकिल को उठाकर लोडर पर डाल लिया। जबकि, आशुतोष को पकड़कर अपने साथ बैठा लिया। शोर मचाने पर जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद लोडर सवार तेजी से गजनेर रोड पर भाग निकले।
विज्ञापन


इधर, गजनेर थानाक्षेत्र की सीमा पर स्थित हथेही और आगापुर गांवों के बीच पुलिस वाहनों की चेकिंग कर रही थी। पुलिस को देखकर लोडर सवार युवकों ने आशुतोष को कुछ दूर पहले उतार दिया और लोडर पर रखी उसकी साइकिल लेकर चंपत हो गए। आशुतोष के गायब होने की जानकारी होने पर परिजन उसकी तलाश में जुट गए। पिता रमेश सिंह ने बताया कि दोपहर बाद 2 बजे के आसपास आशुतोष हथेही गांव के पास रोता हुआ मिला और उसने परिजनों को सारी घटना बताई। उसने अपहरण करने वाले युवकों की उम्र 35 से 40 वर्ष के बीच बताई। शनिवार को रमेश सिंह बेटे को लेकर घटना की रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए कोतवाली पहुंचा। पुलिस ने उसकी तहरीर लेने के बाद आवश्यक कार्रवाई करने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन



किशोर के अपहरण का प्रयास, पुलिस चेकिंग देख अपहरणकर्ता भागे

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed