फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghatampur News ›   crime,murder,kanpur dehat news

सजेती में मछली विक्रेता की गला घोटकर हत्या

Mon, 09 Mar 2020 07:15 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 09 Mar 2020 07:15 PM IST
विज्ञापन
crime,murder,kanpur dehat news
सजेती (घाटमपुर)। थाना सजेती क्षेत्र के लहुरीमऊ गांव निवासी मछली विक्रेता की रविवार रात गला दबाकर हत्या कर दी गई। पहचान छिपाने को उसके चेहरे व सिर पर धारदार हथियार से कई वार भी किए गए। सोमवार सुबह उसका शव पावर प्लांट की बाउंड्री के पास पड़ा मिला। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

लहुरीमऊ गांव निवासी भान सिंह निषाद (42) खेती-किसानी करने के साथ ही सीजन पर मछली भी बेचते थे। उनकी पत्नी सावित्री देवी ने बताया कि रविवार शाम भान सिंह खाना खाने के बाद खेतों से मवेशियों को भगाने के लिए घर से निकले थे। मगर वह रात को वापस नहीं लौटे। परिजन व ग्रामीण उनकी तलाश कर रही रहे थे कि सोमवार सुबह नेयवेली पावर प्लांट की बाउंड्री के पास सड़क किनारे भान सिंह का शव पड़ा मिला। एसपी ग्रामीण प्रद्युम्न सिंह और सीओ घाटमपुर रवि कुमार सिंह के अलावा फोरेंसिक टीम घटना स्थल पर छानबीन की। उसके बाद शव का पोस्टमार्टम कराया। सीओ ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पता चला है कि गला दबाकर भान सिंह की हत्या की गई। मारने के बाद धारदार हथियार से वार किए गए। सीओ के मुताबिक रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है। कुछ लोगों पर शक है। उनसे पूछताछ भी जारी है। जल्द हत्याकांड का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन

सजेती एसओ शैलेंद्र सिंह ने बताया कि ग्रामीणों से जब पूछताछ की तो पता चला कि रविवार रात को कुछ लोगों ने उसे गांव किनारे देखा था। ग्रामीणों ने बताया था कि उस वक्त भान सिंह ने शराब पी रखी थी। वह काफी नशे में था। उसके पास से भी देसी शराब का क्वार्टर मिला है। पुलिस को आशंका है कि शायद उसके साथ शराब पीने वालों ने हत्याकांड को अंजाम दिया हो। पुलिस ने उन सभी के बारे में जानकारी जुटा रही है। घटना के बाद से भान सिंह के बुजुर्ग पिता रामलाल निषाद बदहवास हैं। उनका कहना है कि भान सिंह कौन किस लिए मारेगा, उनको इसका यकीन नहीं हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed