{"_id":"5e46fae28ebc3ee5cc5b15b1","slug":"crime-kanpur-news-ghatampur-news-knp544695027","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंक से तीन लाख रुपये से भरा बैग पार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैंक से तीन लाख रुपये से भरा बैग पार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घाटमपुर। कस्बा स्थित बैंक आफ बड़ौदा शाखा में रुपये जमा करने गए दूध डेयरी के कलेक्शन सेंटर संचालक का रुपये से भरा बैग टप्पेबाजों ने पार कर दिया। बैग में तीन लाख रुपये थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच शुरू की है।
थाना सजेती क्षेत्र के निबियाखेड़ा गांव निवासी गौरव दीक्षित ने बताया कि वह अपने गांव में एक निजी दूध डेयरी का कलेक्शन सेंटर संचालित करता है। बताया कि शुक्रवार की दोपहर वह घाटमपुर के मूसानगर रोड पर स्थित बैेंक आफ बड़ौदा शाखा में रुपये जमा करने आया था। बताया कि तीन लाख रुपए एक बैग में लेकर आया था।
बैंक के अंदर पहुंचने के बाद उसने रुपये भरा बैग वहीं कुर्सी में रख दिया और जमा पर्ची वाला फार्म लेने लगा। फार्म लेकर जैसे ही पीछे मुड़कर देखा तो कुर्सी में रखा बैग गायब था। उसने तत्काल इसकी जानकारी बैंक के शाखा प्रबंधक को दी। शाखा प्रबंधक ने सीसीटीवी फुटेज देखा तो एक युवक कुर्सी में रखा बैग लेकर बैंक के बाहर जाते दिखाई दिया। इसकी सूचना पुलिस को दी गई।
विज्ञापन
बैंक के भीतर से तीन लाख रुपये की टप्पेबाजी होने की सूचना पर कस्बा चौकी इंचार्ज सत्यपाल सिंह, कोतवाली के वरिष्ठ उप निरीक्षक अजय पाठक और सीओ रवि कुमार सिंह तत्काल मौके पर पहुंचे। पुलिस ने चारों ओर टप्पेबाज की तलाश शुरू की लेकिन, वह पकड़ में नहीं आया। पुलिस ने बैंक से सीसीटीवी फुटेज लिए हैं, जिसके आधार पर टप्पेबाज की तलाश की जा रही है।
कोतवाली के वरिष्ठ उप निरीक्षक अजय पाठक ने बताया कि दूध डेयरी के कलेक्शन सेंटर संचालक की तहरीर पर तीन लाख रुपये की टप्पेबाजी की रिपोर्ट दर्ज की गई है। बताया कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर कुर्सी पर करीब 10 मिनट तक रुपये भरा बैग रखा रहा, इसी दौरान एक युवक उसको लेकर बाहर जाते दिखाई दे रहा है। बताया कि आरोपी को पकड़ने के लिए जाल बिछाया गया है। घटना दोपहर बाद करीब 3 बजे के आसपास की है।