फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghatampur News ›   crime

नशेबाजी में भाई के साथ मिलकर की थी वारदात

Thu, 06 Aug 2020 01:24 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 06 Aug 2020 01:24 AM IST
विज्ञापन
crime
crime - फोटो : GHATAMPUR
सजेती (कानपुर)। धरछुआ गांव के पास 29 जून की सुबह रेलवे ट्रैक किनारे गंभीर रूप से घायल मिले युवक की हत्या मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उसकी निशानदेही पर आलाकत्ल (लोहे की सरिया और लाठी) बरामद कर लिया। पुलिस उसके भाई की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

सजेती थानाध्यक्ष अमित कुमार मिश्रा ने बताया कि 28/29 जून को थानाक्षेत्र के धरछुआ गांव के बाहर रेल पटरी के किनारे एक युवक गंभीर घायल अवस्था में पड़ा मिला था। उसकी पहचान धरछुआ गांव निवासी अतुल तिवारी के रूप में हुई थी। इलाज के लिए हैलट अस्पताल (कानपुर) में भर्ती कराया गया था। जहां 13 जुलाई को मौत हो गई थी।
विज्ञापन

इधर, जांच में पाया गया कि हत्या के इरादे से युवक की पिटाई कर रेलवे ट्रैक के किनारे फेंक दिया गया था। एसओ ने बताया कि जांच में धरछुआ गांव में रह रहे दो सगे भाइयों राकेश यादव और राममोहन यादव का नाम प्रकाश में आया। दोनों भाई मूलरूप से जनपद हमीरपुर के गांव पारा-कंडौर (कुरारा) के निवासी हैं। हमीरपुर में भी एक हत्याकांड में नामजद हैं। इस कारण धरछुआ (सजेती) में रहने लगे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

थानाध्यक्ष ने बताया कि घटना वाले दिन मृतक और आरोपियों ने एक ही जगह बैठकर पहले नशेबाजी की फिर उनके बीच विवाद हो गया। राकेश यादव और उसके भाई राममोहन ने अतुल तिवारी पर जानलेवा हमला किया और मरा समझकर रेलवे ट्रैक पर फेंककर फरार हो गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed