फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghatampur News ›   crime

दबाव बनाने को झूठी रिपोर्ट लिखाने का आरोप

Sun, 19 Jul 2020 01:09 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jul 2020 01:09 AM IST
विज्ञापन
crime
घाटमपुर। दहेज उत्पीड़न की रिपोर्ट दर्ज होने के बाद ससुरालियों ने बहू, उसकी मां और दो भाइयों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी। जानकारी होने पर युवती ने सीओ से शिकायत कर कहा कि उस पर दबाव बनाने के लिए झूठी रिपोर्ट लिखाई गई है। सीओ ने चौकी इंचार्ज और कोतवाल से स्पष्टीकरण तलब किया है।
विज्ञापन

कानपुर देहात के शाहजहांपुर (सट्टी) निवासी विजय कुमार गुप्ता ने बताया कि उसने अपनी बहन राखी उर्फ मीनाक्षी की शादी 17 अप्रैल 2019 को पतारा (घाटमपुर) निवासी राजीव गुप्ता के साथ की थी। बेटी पैदा होते ही राखी की ससुराल वालों का रुख बदल गया। दहेज में और पैसों की मांग करने के साथ ही मारपीट की जाने लगी। राखी नौ मई को पुलिस चौकी पतारा पहुंची और शिकायत की। चौकी इंचार्ज ने ससुराल वालों को बुलाकर समझौता लिखवाया।
विज्ञापन

कागज अपने पास रखने के बाद घर भेज दिया। फिर प्रताड़ित किए जाने पर राखी ने 16 जून को अपने पति और देवर समेत सात लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न की रिपोर्ट दर्ज करा दी। दो जुलाई को उसके देवर संजीव कुमार गुप्ता की तहरीर पर पुलिस ने राखी, उसके दो भाइयों और मां के खिलाफ घर में घुसकर गाली-गलौज, मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने की रिपोर्ट दर्ज करी ली। शनिवार को राखी और उसका भाई घाटमपुर आए। उन्होंने सीओ रवि कुमार सिंंह से मिलकर सारी घटना बताई। सीओ ने संबंधित प्रकरण में पतारा चौकी इंचार्ज और कोतवाल से स्पष्टीकरण तलब किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed