फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghatampur News ›   crime

चोरों ने उड़ाए तीन लाख के नगदी जेवर

Sat, 18 Jul 2020 12:51 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 18 Jul 2020 12:51 AM IST
विज्ञापन
crime
crime - फोटो : GHATAMPUR
भीतरगांव (कानपुर)। थाना साढ़ के बारीगांव कस्बे में चोरों ने टेंट हाउस संचालक के घर में धावा बोलकर जेवर-नगदी समेत तीन लाख रुपये का माल पार कर दिया। सुबह घरवालों को घटना की जानकारी हुई। थाना साढ़ में मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

संतोष कुशवाहा टेंट हाउस संचालक है। बताया कि गुरुवार रात वह पत्नी-बच्चों के साथ मकान के बाहर लेटे थे। देररात चोर पीछे की ओर से दीवार फांदकर मकान के अंदर घुसे और कमरे का ताला तोड़कर बक्सों को खंगाल डाला। जबकि, एक बक्सा उठाकर अपने साथ ले गए।
विज्ञापन

शुक्रवार सुबह जब पत्नी घर में पहुंचे कमरे रखे बक्से खुले और उनमें रखा सामान जमीन पर बिखरा पड़ा था। सूचना पुलिस को दी गई। संतोष की पत्नी ममता कुशवाहा ने बताया कि चोर चांदी के पायल, गले का सोने का हार, बृजबाला, सोने की जंजीर, झुमकी, टाप्स, माला और चांदी की हाफ पेटी के अलावा दो पर्सों में रखे पांच हजार रुपये नगद समेत तीन लाख रुपये से अधिक का सामान उठा ले गए। बक्सा सुबह गांव के बाहर एक खेत में पड़ा मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed