{"_id":"5edaa5b08ebc3e9087286c71","slug":"crime-ghatampur-news-knp563956772","type":"story","status":"publish","title_hn":"दरवाजे के सामने बाइक खड़ी पर मारपीट, पांच घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दरवाजे के सामने बाइक खड़ी पर मारपीट, पांच घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घाटमपुर (कानपुर)। रूपनगर (घुघुवा) गांव में दरवाजे के सामने बाइक खड़ी करने के विवाद को लेकर एक ही परिवार के लोगों के बीच जमकर लाठी-डंडे चले। झगड़े में एक पक्ष के पांच लोग घायल हो गए। सीएचसी से दो घायलों को हैलट, कानपुर रेफर किया गया है। कोतवाली में मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
रूपनगर (घुघुवा) गांव निवासी उदय सिंह नायक ने बताया कि 15 जून को उसके बेटे मुकेश की शादी है। घर की लिपाई-पुताई का काम चल रहा है। गुरुवार शाम उदय सिंह के पुत्र अंगद ने अपनी बाइक चाचा रामऔतार के दरवाजे के सामने खड़ी कर दी। इसी बात पर वह झगड़ा करने लगे।
उदय सिंह का आरोप है कि रामऔतार, बड़े भाई ओमप्रकाश, राकेश, विनोद, मिथुन, अखिलेश, रवि और लल्ला नायक आदि लाठी-डंडे लेकर उसके घर पर घुस आए और परिवार के सदस्यों के साथ मारपीट की। झगड़े में एक पक्ष के उदय सिंह उसकी पत्नी सावित्री, पुत्र अंगद, मुकेश और आकाश सहित पांच लोग घायल हो गए। सीएचसी घाटमपुर पहुंचाया गया। हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने सावित्री और उदय सिंह को कानपुर रेफर किया है। इधर, कोतवाली में आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
एक अन्य मामले में थाना सजेती के निहुरा पारा गांव निवासी सगे भाईयों रमाकांत और श्रीकांत के बीच किसी बात को लेकर मारपीट हुई। दोनों ने एक-दूसरे के खिलाफ थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। घाटमपुर के कटरा (वीरपुर) गांव निवासी ट्रक चालक वीरेंद्र सिंह को उसके छोटे भाई महेंद्र सिंह और भतीजे अभय सिंह ने लोहे की राड से पीटा। जिससे वीरेंद्र गंभीर घायल हो गया। वीरेंद्र ने झगड़े के पीछे ट्रक का जैक गायब करने का विवाद बताया।