{"_id":"5954087a4f1c1b6a778b475a","slug":"crime-from-teenager","type":"story","status":"publish","title_hn":"ननिहाल आई किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ननिहाल आई किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 29 Jun 2017 01:22 AM IST
विज्ञापन
बलात्कार
- फोटो : अमर उजाला
क्षेत्र के एक मोहल्ले में अपने ननिहाल आई एक किशोरी से मंगलवार की देररात मोहल्ले के ही दो युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। वृद्धा को चारपाई में बांधकर आरोपियों ने किशोरी से वारदात को अंजाम दिया। सुबह परिजन के आने पर किशोरी ने आपबीती बताई। पुलिस ने आरोपियों पर पाक्सो एक्ट व 376 डी धारा के तहत कार्रवाई की है। पुलिस अधीक्षक के मुताबिक देरशाम दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
घटना की सूचना बुधवार सुबह मूसानगर कस्बे के एक मोहल्ले में पहुंचे जालौन के एक गांव निवासी एक युवक ने बताया कि उसकी बहन (13) पांच दिन पहले अपने ननिहाल आई थी। मंगलवार को उसके नाना रिश्तेदारी में चले गए।
घर पर नानी (68) और उसकी बहन ही थीं। नानी बाहरी आंगन में लेटी थीं, जबकि बहन बरामदे में सो रही थी। इसी बीच मोहल्ले के ही पिंटू प्रजापति और राकेश घर में घुस गए। दोनों ने पहले बुजुर्ग नानी को चारपाई पर ही रस्सी से बांध दिया। इसके बाद दोनों ने दुष्कर्म किया। सुबह नाना के घर आने पर बहन ने आपबीती बताई। किशोरी के भाई के मुताबिक, उसकी बहन की हालत नाजुक थी।।
विज्ञापन
विज्ञापन