फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghatampur News ›   creack land in ghatampur

लाही के खेत में पड़ी मोटी दरार

Wed, 20 Jan 2016 12:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 20 Jan 2016 12:58 AM IST
विज्ञापन
creack land in ghatampur
देवपुरा गांव निवासी जितेंद्र कुमार यादव के लाही के खेत पर जमीन में मोटी दरार पड़ी देखकर कुछ लोगों ने धरती फटने की अफवाह फैला दी। जब उसकी गहराई नापी गई तो वह सामान्य निकली। जिससे अफवाह पर विराम लग गया।
विज्ञापन


जितेंद्र ने बताया कि वह खेत में बोई लाही की फसल की सिंचाई कर रहा था। तभी उसे एक जगह पानी सिमटकर भरते दिखाई दिया। वहीं काफी दूर तक धरती में मोटी दरार फटी दिखाई दी।
विज्ञापन


बताया कि दरार की लंबाई तकरीबन 20 मीटर और चौड़ाई कहीं-कहीं छह इंच तक थी। उसकी गहराई एक-डेढ़ फिट से अधिक नहीं थी। नलकूप विभाग के अवर अभियंता रामवीर सिंह ने बताया कि खेतों में दरारें फटना कोई नई बात नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया कि खेत के आसपास कहीं बंद कुआं अथवा गड्ढा होने से उसमें जैसे ही पानी भरता है तो उसके आसपास धरती की ऊपरी सतह में दरार पड़ना स्वाभाविक है।

बताया कि तालाबों और जलाशयों का पानी सूखने पर भी धरती मेें दरारें पड़ जाती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed