फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghatampur News ›   Council schools Mnega children's birthday

परिषदीय स्कूलों में भी मनेगा बच्चों का जन्मदिन

Fri, 01 Apr 2016 01:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कानपुर देहात
अमर उजाला ब्यूरो, कानपुर देहात Updated Fri, 01 Apr 2016 01:08 AM IST
विज्ञापन
Council schools Mnega children's birthday
स्कूल
कानपुर देहात। बेसिक शिक्षा विभाग के नवीन सत्र में अब जिले के प्राथमिक, उच्च प्राथमिक व कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों में पढ़ने वाले बच्चों का जन्मदिन स्कूलों में मनाया जाएगा। यह दिशा-निर्देश प्रदेश के मुख्य सचिव आलोक रंजन ने जारी किए हैं।
विज्ञापन


स्कूलों में बच्चों का जन्मदिन मनाए जाने का मुख्य उद्देश्य स्कूलों में बच्चों की उपस्थिति बढ़ाने के साथ बच्चों को जन्मदिवस के बारे में भी जानकारी देना है। बच्चों के जन्मदिवस पर मध्यांह भोजन योजना अंतर्गत विशेष मेन्यू का स्वाद व टॉफी बांटी जाएगी।
विज्ञापन


बता दें कि जिले में प्राथमिक, उच्च प्राथमिक व कस्तूरबा गांधी सहित कुल 2278 विद्यालय संचालित हैं। गुरुवार को मुख्य सचिव आलोक रंजन की ओर से जारी निर्देशानुसार नवीन शैक्षिक सत्र 2016-17 के दौरान जिले मेें संचालित प्राथमिक, उच्च प्राथमिक व कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों में पढ़ाने वाले छात्र-छात्राओं का जन्मदिन माह के अंतिम शनिवार को स्कूलों में मनाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


बच्चों की जन्मतिथि सूची कक्षावार तैयार की जाएगी। बच्चों के जन्मदिन पर जिला, ब्लाक स्तरीय अधिकारी, ग्राम शिक्षा समिति, एसएमसी सहित अभिभावक, गांववासी बच्चों से भेंटकर जन्मदिन की बधाईयां देकर उत्साहवर्धन करेंगे। बीएसए सच्चिदानंद ने बताया कि महीने के अंतिम शनिवार को परिषदीय स्कूलों में बच्चों का जन्मदिन मनाए जाने के निर्देश मुख्य सचिव ने दिए हैं। जिसका उद्देश्य बच्चों की स्कूलों मेें उपस्थिति बढ़ाना और पढ़ाई के लिए प्रेरित करना है। शासन के निर्देशानुसार कार्य किया जाएगा।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed