{"_id":"5f46ba6f8ebc3e0cca17fead","slug":"corona-ghatampur-news-knp5790335134","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीआईएसएफ के तीन जवान समेत नौ और लोग संक्रमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीआईएसएफ के तीन जवान समेत नौ और लोग संक्रमित
विज्ञापन
corona
- फोटो : GHATAMPUR
घाटमपुर। बुधवार को सीएचसी घाटमपुर और पतारा में की गई जांचों में नौ और लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई। इनमें नेयवेली पावर प्लांट में तैनात औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) के तीन जवान और पावर प्लांट की सहयोगी कंपनियों के दो कामगार भी शामिल हैं। बीते दो दिनों में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 29 पहुंच गई है।
सीएचसी के चिकित्साधीक्षक डॉ. कैलाश चंद्रा ने बताया कि एंटीजन किट से 97 लोगों की जांच की गई। इसमें सात लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इनमें नेयवेली पावर प्लांट में तैनात सीआईएसएफ के तीन जवान और दो कामगारों के अलावा कोटद्वार घाटमपुर और भदरस गांव निवासी एक-एक व्यक्ति शामिल है।
सीएचसी पतारा के अधीक्षक डॉ. नीरज सचान ने बताया कि रघुनाथपुर गांव में कैंप लगाकर 43 लोगों की जांच की गईं। इनमें रघुनाथपुर गांव निवासी दो महिलाओं की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद उनको आइसोलेट कराया गया है।