फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghatampur News ›   corona

स्टाफ नर्स और एएनएम के बेटे समेत तीन पाजिटिव

Tue, 14 Jul 2020 01:54 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jul 2020 01:54 AM IST
विज्ञापन
corona
पतारा/भीतरगांव (कानपुर)। कोरोना का कहर स्वास्थ्य कर्मियों और उनके परिजनों पर भी जारी है। सोमवार को पतारा सीएचसी के अंतर्गत कार्यरत एक स्टाफ नर्स पाजिटिव मिली। जबकि, भीतरगांव सीएचसी में कार्यरत एक एएनएम के बेटे और अमौर गांव की एक वृद्धा की जांच रिपोर्ट पाजिटिव आई है।
विज्ञापन

सीएचसी पतारा के अधीक्षक डॉ. नीरज सचान ने बताया कि गांव बारादौलतपुर स्थित हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर में सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी के पद पर कार्यरत स्टाफ नर्स की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। बताया कि वह सर्वे टीम में सुपरवाइजर के तौर पर कार्य कर रही हैं। संक्रमण की पुष्टि होने के बाद स्टाफ नर्स को आइसोलेशन के लिए भेज दिया गया है। सीएचसी में दो दिन कार्य नहीं होगा।
विज्ञापन

वहीं, सीएचसी भीतरगांव में कार्यरत एक स्टाफ नर्स के बेटे की भी जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। सीएचसी के डॉ. विनोद कटियार ने बताया कि एएनएम नौबस्ता (कानपुर) में रहती है। उसने अपनी और बेटे की जांच सीएचसी भीतरगांव में कराई थी। जिसमें बेटा संक्रमित पाया गया। बताया कि अमौर गांव निवासी एक वृद्धा की भी जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। गांव को सील करने और सैनिटाइजेशन की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इधर, कोरोना पाजिटिव व्यक्ति का नाम और पहचान उजागर न करने के निर्देशों के बावजूद सोमवार को सीएचसी भीतरगांव के अधीक्षक डा.अजय मौर्या ने संक्रमित वृद्धा और एएनएम के बेटे के नाम की लिस्ट वाट्सअप ग्रुपों में वायरल कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed