फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghatampur News ›   corona

दो और युवकों की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव

Sat, 04 Jul 2020 01:42 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jul 2020 01:42 AM IST
विज्ञापन
corona
घाटमपुर (कानपुर)। क्षेत्र के अलग-अलग गांवों में दो और प्रवासी युवकों की कोरोना जांच रिपोर्ट पाजिटिव आई है। उनको आइसोलेट कराया गया है। जबकि, परिजनों को क्वारंटीन कराया गया है। क्षेत्र में चार दिनों में पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़कर 09 पहुंच गई है।
विज्ञापन

पहला मामला पतारा क्षेत्र के गांव भोलापुरवा (बरनांव) का है। गांव निवासी प्रवासी युवक (35) 27 जून को गुजरात से अपने गांव लौटा था और पतारा सीएचसी में अपनी जांच कराई थी। परिवार के छह सदस्यों के नमूने लेकर जांच को भेजे गए हैं और उनको क्वांरटीन कराया गया है।
विज्ञापन

दूसरा मामला साढ़ क्षेत्र के बैजूपुर गांव का है। यहां पर 25 वर्षीय युवक एक जुलाई को दिल्ली से लौटकर आया था। सीएचसी में जांच कराई थी और सैंपल भेजा गया था। गुरुवार की देररात युवक की जांच रिपोर्ट पाजिटिव आने के बाद स्वास्थ्य विभाग और पुलिस-प्रशासन आवश्यक कार्रवाई कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ब्लाक कर्मियों की जांच हुई
पतारा विकास खंड में तैनात अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी (मनरेगा) की कोरोना जांच रिपोर्ट पाजिटिव आने के बाद शुक्रवार को 22 अन्य कर्मचारियों के नमूने लेकर जांच को भेजे गए। जबकि, ब्लाक परिसर का सैनिटाइजेशन कराया गया। सीएचसी के अधीक्षक डॉ. नीरज सचान ने बताया कि इससे पहले 27 लोगों के नमूने लेकर जांच को भेजे गए थे। इनमें एपीओ की रिपोर्ट पाजिटिव आई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed