फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghatampur News ›   Controversy between staff and youth on toll plaza

टोल प्लाजा पर कर्मचारियों और युवकों में विवाद

Tue, 27 Feb 2018 01:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 27 Feb 2018 01:21 AM IST
विज्ञापन
Controversy between staff and youth on toll plaza
तहसील परिसर में पकड़कर खड़ी कराई गई भाजपा का झंडा लगा वाहन।

विज्ञापन
सजेती/घाटमपुर। कानपुर-सागर राजमार्ग पर अलियापुर गांव के निकट स्थित टोल प्लाजा पर महोबा की ओर से लग्जरी गाड़ियों पर सवार युवकों और प्लाजा कर्मचारियों से टोल टैक्स की रसीद कटवाने के मुद्दे पर विवाद हो गया। युवकों पर आरोप है कि उन्होंने प्लाजा के कर्मचारियों के साथ मारपीट की और शुल्क भी अदा नहीं किया। बाद में घाटमपुर कोतवाली में दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया।

सोमवार की दोपहर भाजपा के झंडे लगी गाड़ियों पर सवार लोग अलियापुर गांव स्थित टोल प्लाजा पर पहुंचे और टोल टैक्स की रसीद कटाए बिना निकलने का प्रयास किया। इसे लेकर उनका टोल प्लाजा के कर्मचारियों से विवाद हो गया। कर्मचारियों का आरोप है कि कारों पर सवार लोगों ने उनके साथ मारपीट और अभद्रता की। आरोप है कि भाजपा का झंडा लगाए लोग छह गाड़ियों पर सवार थे और सभी बिना टैक्स अदा किए टोल के ट्रैक का बैरियर उठाकर निकल गए।
विज्ञापन


इधर, मेधावी छात्र प्रतियोगिता की परीक्षा की निगरानी से लौट रहे एसडीएम को टोल प्लाजा कर्मचारियों ने जानकारी दी। जिस पर एसडीएम ने घाटमपुर पुलिस को फोन कर भाग रही गाड़ियों को पकड़ने के निर्देश दिए। जिस पर पुलिस ने कसबे के मुख्य चौराहे पर घेराबंदी कर तीन गाड़ियों को पकड़ लिया जबकि, अन्य भाग निकलीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


गाड़ियों और उन पर सवार लोगों को पहले तहसील पहुंचाया गया जहां एसडीएम संजय कुमार ने उनसे पूछताछ करने के बाद सभी को थाने भेज दिया। कोतवाली में ही टोल प्लाजा के प्रबंधक और कर्मचारियों को प्रमाण लेकर आने को कहा गया।


कोतवाल देवेंद्र कुमार दुबे ने बताया कि टोल प्लाजा के कर्मचारियों और गाड़ियों पर सवार लोगों के बीच आपसी वार्ता हुई और दोनों पक्ष संतुष्ट हो गए। बताया कि गाड़ियों पर सवार लोगों का कहना था कि विवाद वाहन खड़े करने को लेकर हुआ। वहीं, टोल प्लाजा के कर्मचारी उनके खिलाफ कोई ठोस सबूत अथवा टोल कैमरे के फुटेज नहीं पेश कर पाए। बताया कि किसी भी पक्ष ने कोई तहरीर नहीं दी है। वहीं, टोल प्लाजा के प्रबंधक विक्रम सिंह ने बताया कि समझौता होने के बाद उन्होंने कोई तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed