फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghatampur News ›   Contribute to youth development by joining technical education

प्राविधिक शिक्षा से जुड़कर युवा विकास में योगदान करें

Fri, 30 Aug 2019 02:00 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 30 Aug 2019 02:00 AM IST
विज्ञापन
Contribute to youth development by joining technical education
घाटमपुर(कानपुर)। प्राविधिक शिक्षा से जुड़कर युवा विकास में योगदान करें। यह बात प्रदेश की प्राविधिक शिक्षा मंत्री और क्षेत्रीय विधायक कमलरानी ने कही। कैबिनेट मंत्री बनने के बाद पहली बार घाटमपुर आगमन पर जगह-जगह भव्य स्वागत किया गया। धरमपुर बंबा, पतारा कस्बा, जहांगीराबाद, कूष्मांडा देवी मंदिर परिसर और तहसील मुख्यालय के बगल में स्थित सचान गेस्ट हाउस में स्थानीय लोगों ने उनका स्वागत किया। स्वागत का मुख्य कार्यक्रम कस्बे के कैप्टन सुखबासी सिंह स्मारक जनता महाविद्यालय में आयोजित किया गया था।
विज्ञापन

इस मौके पर उन्होंने कहा कि प्राविधिक शिक्षा के उन्नयन के लिए हर संभव प्रयास करेंगी। वहीं, उन्होंने स्थानीय युवाओं का आह्वान करते हुए कहा कि वह अधिक से अधिक संख्या में प्राविधिक शिक्षा से जुड़ें। तकनीकी शिक्षा हासिल करके युवा स्वरोजगार तो कर ही सकते हैं।
विज्ञापन

क्षेत्रीय भाजपा सांसद देवेंद्र सिंह भोले ने कहा कि अब क्षेत्र का विकास तेजी से होगा। स्नातक विधायक अरुण पाठक ने भी अपने विचार व्यक्त किए और स्वागत किया। बिठूर के विधायक अभिजीत सिंह सांगा ने कहा कि अब घाटमपुर क्षेत्र में स्थित राजकीय पॉलीटेक्निक के दिन बहुरेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्वागत समारोह में मुख्य रूप से कार्यक्रम संयोजक और भाजपा के जिला उपाध्यक्ष वेदव्रत सचान, कमलेश त्रिवेदी, भाजपा के जिलाध्यक्ष सुशील कटियार, अरविंद सचान, भाजपा युवा मोर्चा के पूर्व जिलाध्यक्ष ओमनरायण तिवारी, डा.दिलीप पटेल, सुरेश सोनी, दिनेश पटेल, ज्ञानेंद्र सिंह ज्ञानी, भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष शशिप्रभा मांझी, एडवोकेट हरनाथ सिंह परमार, श्याम सुंदर दीक्षित, वीरेंद्र त्रिवेदी, धर्मेंद्र राजपूत और पालिका सभासद रवींद्र कुमार (पप्पू) युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष रवींद्र सिंह सहित सभी मंडल अध्यक्ष और पदाधिकारी शामिल रहे। स्वागत करने वालों ने मंत्री को माला पहनाने के साथ ही प्रतीक चिह्न भी भेंट किए। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा ग्रामीण के जिलाध्यक्ष सुशील कटियार और संचालन उमेश द्विवेदी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed