{"_id":"57d069b14f1c1b3d3b3199c3","slug":"contract-health-workers-on-indefinite-strike","type":"story","status":"publish","title_hn":"संविदा स्वास्थ्यकर्मी बेमियादी हड़ताल पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संविदा स्वास्थ्यकर्मी बेमियादी हड़ताल पर
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 08 Sep 2016 12:56 AM IST
विज्ञापन
ीहड़ताल
- फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदा कर्मचारी संघ के बैनर तले स्वास्थ्य विभाग में कार्यरत संविदा कर्मचारी बुधवार को हड़ताल पर रहे। इससे जिला अस्पताल से लेकर सीएचसी व पीएचसी में स्वास्थ्य सेवाएं बाधित रहीं।
वहीं सीएमओ कार्यालय पहुंचकर कर्मचारियों ने धरना प्रदर्शन कर नारेबाजी की। जिलाध्यक्ष डा. जीपी द्विवेदी, संयोजक रत्नेश वाजपेयी, उपाध्यक्ष डा. आफताब आलम के नेतृत्व में सैकड़ों संविदा कर्मचारी सीएमओ दफ्तर पहुंचे।
कर्मचारियों ने स्वास्थ्य सेवाएं बाधित कर नाराजगी जताई। कहा कि सरकार संविदा कर्मचारियों के प्रति सकारात्मक रुख नहीं अपना रही है। मजबूरी में संघ को आंदोलन के लिए बाध्य होना पड़ा है।
विज्ञापन
कार्य बहिष्कार के बाद चेतावनी दी गई कि यदि सरकार न चेती तो नौ सितंबर से समस्त आकस्मिक सेवाएं बाधित कर दी जाएंगी।