फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghatampur News ›   Container collision killed the mother and son

कंटेनर की टक्कर से मां-बेटे की मौत

Fri, 21 Oct 2016 02:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 21 Oct 2016 02:32 AM IST
विज्ञापन
Container collision killed the mother and son
रोते-बिलखते परिजन। - फोटो : अमर उजाला
फतेहपुर जिले के रेवाड़ी बुजुर्ग ससुराल से पांच वर्षीय मासूम के साथ घर लौट रही विवाहिता को मंटोरा ढाल के समीप हाईवे पार करते समय कंटेनर ट्रक ने कुचल दिया। इससे मां-बेटे की मौके पर मौत हो गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू की है।
विज्ञापन



अवनीश अग्रिहोत्री रनियां स्थित किराए के मकान में परिवार सहित रहता था। गुरुवार शाम पत्नी दीक्षा अग्रिहोत्री (35) पांच वर्षीय पुत्र शिव अग्रिहोत्री के साथ ससुराल फतेहपुर के रेवाड़ी बुजुर्ग, थाना कल्यानपुर से होकर वापस लौट रही थी।
विज्ञापन



मंटोरा ढाल के पास नेशनल हाईवे नंबर दो पार करते समय कानपुर से आ रहे तेज रफ्तार कंटेनर ने दोनों को रौंद दिया। इससे मां-बेटे की मौके पर मौत हो गई। दुर्घटना के बाद घटनास्थल पर लोगों का मजमा लग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन



 मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों के शव कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू की है। चौकी इंचार्ज सीपी तिवारी ने बताया कि दुर्घटना के बाद चालक कंट्रेनर सहित फरार है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

वहीं जिला अस्पताल के मुर्दाघर पहुंचे पति ने बताया कि पत्नी ने फोन से किशरवल चौराहे पर आने के लिए कहा था। काफी देर तक न पहुंचने पर दोबारा फोन करने पर दुर्घटना की जानकारी मिली।



परिजनों में मचा कोहराम- मंटोरा के समीप हादसे में मां-बेटे की मौत होने की जानकारी पर परिजनों में कोहराम मच गया। जिला अस्पताल के मुर्दाघर पहुंचे पति, मृतका की बहन रक्षा पांडेय सहित अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल रहा। मौके पर मौजूद लोगों की मां व मासूम पुत्र के शव देखकर आंखें नम हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed