{"_id":"5a2304a34f1c1b96698b6ce6","slug":"congress-journalist-will-raise-issue-of-murder-case-in-assembly","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस पत्रकार मर्डर केस का मुद्दा विधानसभा में उठाएगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेस पत्रकार मर्डर केस का मुद्दा विधानसभा में उठाएगी
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 03 Dec 2017 01:24 AM IST
विज्ञापन
पत्रकार हत्याकांड
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
पत्रकार नवीन गुप्ता मर्डर केस का मुद्दा 15 दिसंबर से शुरू हो रहे विधानसभा में कांग्रेस जोरशोर से उठाएगी। इसके साथ ही कांग्रेस के विधायक प्रदेशभर के पत्रकारों की सुरक्षा की मांग करते हुए नवीन गुप्ता मर्डर केस की सीबीआई जांच की मांग भी करेंगे।
शनिवार को विधान मंडल के नेता और कुशीनगर से कांग्रेस विधायक अजय कुमार, कानपुर कैंट के कांग्रेस विधायक सुहेल अंसारी, प्रदेश उपाध्यक्ष अनूप गुप्ता और कांग्रेस के कानपुर ग्रामीण जिलाध्यक्ष संजीव दरियावादी पत्रकार नवीन गुप्ता के परिजनों से मिलने पहुंचे। पीड़ित परिजनों को ढांढस बधाते हुए हर संभव मदद का भरोसा दिया। विधानमंडल के नेता प्रतिपक्ष अजय कुमार ने बताया कि प्रदेश भर के कांग्रेस प्रदेश सरकार से 50 लाख रुपये मुआवजे की मांग व पूरे मामले के खुलासे के लिए सीबीआई जांच की मांग करेंगे। यदि समय रहते पुलिस के अफसर मामले की खुलासा नहीं करते और पीड़ित परिवार को मुआवजा नहीं मिलता तो सभी कांग्रेसी सड़क से संसद तक प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे। स्थानीय कांग्रेसी चंद्र प्रकाश मिश्रा, ऊषा रानी कोरी, रामेंद्र कटियार, अतुल कटियार प्रगति, श्रीकांत शर्मा, रवी तिवारी, रामेंद्र कटियार, तेज सिंह आदि ने बताया कि वह भी पूरी घटना के बाद हतप्रभ हैं। इस लिए वह पुलिस अधीक्षक और पुलिस अधीक्षक ग्रामीण से जल्द से जल्द मामले की खुलासे की मांग करते हैं। इस मौके पर रवीश कटियार, मो. नफीस, अविरल शुक्ला, महेंद्र कटियार, बृजेश आदि लोग मौजूद रहे।