{"_id":"57c9e7784f1c1bd2352cb9b3","slug":"computer-theft-break-the-lock-of-the-block-development-office","type":"story","status":"publish","title_hn":" विकास खंड कार्यालय का ताला तोड़ कंप्यूटर चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विकास खंड कार्यालय का ताला तोड़ कंप्यूटर चोरी
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 03 Sep 2016 02:26 AM IST
विज्ञापन
ब्लाक में खोजी कुत्ते के साथ छानबीन करती पुलिस व फोरेंसिक टीम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोतवाली क्षेत्र में खंड विकास अधिकारी कार्यालय का ताला तोड़कर कई कंप्यूटर, हार्ड डिस्क, इंवर्टर, बैटरी सहित कई कीमती चीजें पार कर दीं। सुबह कार्यालय पहुंचने पर ब्लाक अधिकारियों-कर्मियों को चोरी की जानकारी हो सकी। सूचना पर फोरेंसिक टीम और डाग स्क्वायड भी मौके पर पहुंचा, लेकिन कोई पुख्ता सबूत हाथ नहीं लग सका।
गुरुवार रात बिल्हौर विकास खंड कार्यालय के कंप्यूटर रूम का ताला तोड़कर चोरों ने तीन कंप्यूटर मानीटर, तीन सीपीओ, एक प्रिंटर, कई कीबोर्ड, माउस, इंवर्टर, बैटरी, सहित कई अति महत्वपूर्ण दस्तावेज पार कर दिए।
ब्लाक के भंडार लिपिक योगेश कुमार शुक्ला ने बताया कि सुबह 5:40 बजे चोरी की जानकारी मनरेगा एपीओ को मालूम हो सकी, जिसके बाद तत्काल मामले की सूचना 100 नंबर पुलिस कंट्रोल रूम को दी गई। मनरेगा एपीओ राहुल कटियार ने बताया चोर ने सोची-समझी रणनीत के घटना का अंजाम दिया है।
विज्ञापन
बताया कि कंप्यूटर चोरी हो जाने से विभाग के कई अतिमहत्वपूर्ण चिट्टियां और अन्य जरूरी दस्तावेज भी ले गए हैं। ब्लाक में चोरी की सूचना पर कानपुर की फोरेंसिक टीम और डाग स्क्वायड भी मौके पर पहुंचा। खोजी कुत्ता ब्लाक चाहरदीवारी के आसपास के कई घरों में भी घुसा, लेकिन पुलिस को कोई पुख्ता सबूत हाथ नहीं लग सके।
एसओ अमरपाल सिंह ने बताया कि लगातार क्षेत्र में हुई चोरियों पर निगाह हैं कई संदिग्धों को दबोचकर पूछताछ भी जारी है जल्द ही खुलासा किया जाएगा।
चोरी छुपाने के लिए हुई ‘चोरी’- बिल्हौर। ब्लाक के सूत्रों की मानें तो बीडीओ के तबादले और नए बीडीओ के चार्ज लेने के बाद बीते कई वर्षों में विविध योजनाओं के कई महत्वपूर्ण दस्तावेज भी तथाकथित रूप से गायब हैं।
ऐसे में कंप्यूटर के माध्यम से ऑनलाइन फीडिंग के कई तथाकथित आंकड़े भी चोरी में गायब हो गए। अब पुलिस जांच में चोरों की चोरी खुलती है या फिर ब्लाक अधिकारियों की, यह देखना महत्वपूर्ण होगा।
कासामऊ गांव में चोरी-शिवराजपुर (बिल्हौर)। थाना क्षेत्र के ग्रामसभा कासामउ के पुरवा गांव में गुरुवार रात किसी समय चोरों ने सुरेश पुत्र रामलाल के घर से पांच बोरी गेंहू, साइकिल व बीस हजार रुपये का कीमती सामान नकब लगाकर पार कर दिया।
सुबह सो कर जागने पर परिजनों को चोरी की जानकारी हो सकी। एसओ बृजेश चंद्र यादव ने बताया कि चोरी की जानकारी है जांचकर कार्यवाई अमल में लाई जाएगी।