फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghatampur News ›   Complaint against ration rationer of Itrara village

इटर्रा गांव के राशन कोटेदार के खिलाफ हुई शिकायत

Tue, 01 Oct 2019 07:39 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 01 Oct 2019 07:39 PM IST
विज्ञापन
Complaint against ration rationer of Itrara village
घाटमपुर(कानपुर)। मंगलवार को तहसील सभागार में जिलाधिकारी विजय विश्वास पंत की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन हुआ। इस मौके पर डीएम ने कहा कि पात्रों को शासन की योजनाओं का लाभ मिले इसके लिए सभी विभाग गांवों में कैंप लगाकर लोगों को योजनाओं की जानकारी दें। इटर्रा गांव के रईश अहमद की अगुवाई में आए लोगों की शिकायत पर पूर्ति निरीक्षक को राशन कोटेदार की जांच करने और तीन दिन के भीतर आख्या देने के निर्देश दिए। गांववालों की शिकायत है कि कोटेदार श्यामबाबू वर्मा राशन वितरण में घपलेबाजी कर रहा है।
विज्ञापन

वहीं, नाली-खड़ंजा, पारिवारिक विवाद, चकरोड आदि की शिकायतों को आरजीएस पोर्टल में दर्ज करने के बाद एक सप्ताह के भीतर उनका गुणवत्ता पूर्ण निस्तारण करने के निर्देश दिए। भदवारा गांव निवासी राकेश सचान की शिकायत पर कहा कि गांव समाज की जमीनों पर अवैध कब्जों को अभियान चलाकर हटवाएं और किसी भी दशा में सरकारी जमीनों पर अवैध कब्जे न होने दें।
विज्ञापन

जहांगीराबाद गांव निवासी रमाशंकर वर्मा की शिकायत पर बिजली विभाग को जांच कर उसके खेतों से बिजली के पोल हटवाने के निर्देश दिए। वहीं, तेजपुर गांव निवासी रामदास तिवारी की शिकायत पर उनका विद्युत बिल वापस लेने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

संपूर्ण समाधान दिवस में 81 शिकायतें दर्ज की गईं इनमें 06 का त्वरित निस्तारण कराया गया। नायब तहसीलदार हरिश्चंद्र सोनी ने बताया कि पुलिस की 26, विकास की 19, राजस्व की 14 और बिजली विभाग की 05 शिकायतें पोर्टल पर दर्ज की गईं। एसएसपी अनंत देव त्रिपाठी, एसडीएम वरुण कुमार पांडेय और तहसीलदार विजय यादव ने भी शिकायतें सुनीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed