फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghatampur News ›   Clay collapsed, woman's death

मिट्टी का टीला ढहा, महिला की मौत

Sun, 30 Sep 2018 01:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 30 Sep 2018 01:11 AM IST
विज्ञापन
Clay collapsed, woman's death
मकरंदपुर गांव में टीला धंसने की जानकारीे होने पर मौके पर पहुंचे ग्रामीण। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
थानाक्षेत्र के गांव मकरंदपुर में शुक्रवार की शाम टीले से मिट्टी खोदने गई एक महिला की उसमें दबकर मौत हो गई। जानकारी होने पर गांव के लोग पहुंचे और मिट्टी खोदकर महिला को बाहर निकाला। पुलिस मौके पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की कार्रवाई शुरू की।
विज्ञापन


यमुनापट्टी के गांव मकरंदपुर निवासी छोटेलाल पाल की पत्नी रामश्री (50) शुक्रवार की दोपहर बाद 4.30 बजे पड़ोस की सीता देवी पत्नी राकेश यादव के साथ घर की लिपाई-पुताई करने के लिए गांव के बाहर टीले से पीली मिट्टी खोदने गई थी। साथ में 10 वर्षीय बालक अमित कुमार भी था। रामश्री टीले की खोह में घुसकर मिट्टी की खोदाई करने लगी जबकि, सीता देवी और अमित खोदी गई मिट्टी को बोरियों में भरने लगे।
विज्ञापन

इस बीच अचानक टीला ढह गया।  मिट्टी की खोदाई कर रही रामश्री उसके भीतर दब गई। जबकि, बाहर मिट्टी भर रही सीता देवी को भी हल्की चोट आई। वहीं, अमित बच गया। अमित ने ही शोर मचाकर लोगों को रामश्री के टीले में दबने की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांव के लोग फावड़े लेकर दौड़े और टीले की मिट्टी हटाकर उसके भीतकर दबी रामश्री को बाहर निकाला।

लेकिन तबतक मौत हो चुकी थी, डाक्टर को दिखाया गया लेकिन उसने भी मृत घोषित कर दिया। वहीं, सीता देवी का स्थानीय स्तर पर इलाज कराया गया। मकरंदपुर गांव में मिट्टी का टीला धंसने से महिला की मौत की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। एसओ राजेंन्द्र रावत ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की कार्रवाई की जा रही है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed