{"_id":"5bfaf67ebdec2241703a5132","slug":"clash-between-police-and-pumped-personnel","type":"story","status":"publish","title_hn":"घटतौली के आरोप में ग्राहक ओर पंप कर्मी के बीच मारपीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घटतौली के आरोप में ग्राहक ओर पंप कर्मी के बीच मारपीट
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 26 Nov 2018 12:52 AM IST
विज्ञापन
पंप पर झगड़े की सूचना पर जमा भीड़।
- फोटो : अमर उजाला
रविवार की सुबह कस्बा साढ़ स्थित एक पेट्रोल पंप पर घटतौली के आरोप को लेकर ग्राहक और पंप कर्मी के बीच मारपीट हो गई। हंगामा सुनकर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस आरोपी पंप कर्मी को हिरासत में लेकर चौकी लौट आई। लेकिन, देर शाम तक कोई तहरीर न मिलने पर पुलिस ने पंप कर्मी को छोड़ दिया।
साढ़ पुलिस चौकी से चंद कदम की दूरी पर स्थित पेट्रोल पंप पर रविवार सुबह गनेशीपुर (साढ़) निवासी युवक चोलाप्रसाद ट्रैक्टर में डीजल भरवाने पहुंचा। टंकी में चार हजार रुपये का डीजल डलवाने के बाद भुगतान किया और पर्ची ले ली। टंकी में डीजल भरवाने के बाद चालक को घटतौली का आभास हुआ तो उसने डीजल की नाप की तो टंकी काफी खाली थी। उसने पंप कर्मचारी से शिकायत की। लेकिन, कर्मचारी उल्टे ट्रैक्टर चालक से उलझ गया। इसी बात पर दोनों के बीच मारपीट शुरू हो गई। मारपीट और हंगामा होते देख पंप पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। पास ही स्थित चौकी से पुलिस भी वहां पहुंच गई। पुलिस ने चालक और पंप कर्मी को डपटकर झगड़ा शांत कराया। पंप कर्मी को अपने साथ चौकी ले आई। पंप पर डीजल की घटतौली और चालक के साथ मारपीट की जानकारी होने पर ट्रैक्टर मालिक पंकज सविता साढ़ पहुंच गया। पंप की पर्ची पर दर्ज डीजल की मात्रा की नाप करवाई तो टंकी में तेल की मात्रा कम पाई गई।
देर शाम चौकी इंचार्ज मुकेश सोलंकी ने बताया कि पेट्रोल पंप पर घटतौली के आरोप को लेकर ट्रैक्टर चालक और पंप कर्मी के बीच मारपीट हुई थी। लेकिन, किसी ने कोई तहरीर नहीं दी है। हिरासत में लिए गए पंप कर्मी रोहित कुमार निवासी ग्राम फुफुवार (महराजपुर) को छोड़ दिया गया। वहीं, घटतौली की जांच के लिए संबंधित विभाग को सूचित किया गया है। कोई तहरीर मिलती है तो उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।