{"_id":"71656e7b2350737ef97f5f0c1df499e4","slug":"child-death-from-wall-fallen-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दीवार गिरने से तीन बच्चे दबे, एक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दीवार गिरने से तीन बच्चे दबे, एक की मौत
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 25 Jan 2016 12:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हथेही गांव में रविवार को एक मकान के बाहर बनी जर्जर दीवार गिर जाने से वहां खेल रहे तीन बच्चे दब गए। जब तक मलबा हटाकर उनको बाहर निकाला गया, एक बच्चे की मौत हो चुकी थी। जबकि, दो को कानपुर रेफर किया गया है, फिलहाल दोनों का गजनेर के निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है।
कोतवाली की पुलिस चौकी नंदना के हथेही गांव निवासी झम्मन कहार के दो बच्चे साहिल (10) और शिवा (6) खेल रहे थे। उनके साथ पड़ोसी सोनू की बेटी स्वाती (5) भी खेल रही थी। दोपहर बाद करीब 3 बजे अचानक झम्मन कहार के मकान की जर्जर दीवार भरभराकर गिर गई, जिसमें वहीं तीनों बच्चे दब गए।
हादसे की जानकारी होते ही पड़ोस के लोग दौड़े। आनन-फानन में दीवार का मलबा हटाकर उसमें दबे बच्चों को बाहर निकाला। तीनों के नजदीकी कसबा गजनेर के अस्पताल ले जाया गया, जहां डाक्टरों ने परीक्षण के बाद साहिल को मृत घोषित कर दिया। जबकि, शिवा और स्वाती का गजनेर के निजी अस्पताल मेें इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
घाटमपुर थानाध्यक्ष अशोक कुमार सिंह ने बताया कि घटना की सूचना पर नंदना चौकी पुलिस को मौके पर भेजा गया है।