{"_id":"bf4645c9f08a6a0ccff65fc568c07eee","slug":"child-death-from-monkey-attack-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":" बंदरों ने गिराईं दीवार की ईंटें, मासूम की मौत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बंदरों ने गिराईं दीवार की ईंटें, मासूम की मौत
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 18 Jan 2016 01:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पतारा पुलिस चौकी क्षेत्र के धरमपुर गांव में बंदरों की धमाचौकड़ी ने एक मासूम की जान ले ली। छत के ऊपर मुंडेर से गिरी ईंटों की चपेट में आकर बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया।
परिजन उसे सीएचसी ले गए, जहां परीक्षण के बाद डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। धरमपुर निवासी विवेक सिंह ने बताया कि दोपहर में उसका पुत्र सोनू (डेढ़ वर्ष) आंगन में चारपाई पर पड़ा खेल रहा था। तभी, छत की मुंडेर पर आकर दो-तीन बंदरों ने धमाचौकड़ी मचानी शुरू कर दी।
बंदरों की धमाचौकड़ी से छत की मुंडेर की तीन-चार ईंटें उखड़कर नीचे आ गिरीं। एक ईंट चारपाई में खेल रहे बच्चे सोनू को लगी। उसकी चीख सुनकर परिजन दौड़े। परिजन आनन-फानन में उसे पतारा सीएचसी ले गए, जहां डाक्टरों ने परीक्षण के बाद मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
स्थानीय निवासियों ने बताया कि पड़री-लालपुर, धरमपुर, रघुनाथपुर, सिरोह-सरांय और सतरहुली गांवों में बगीचों की संख्या अधिक होने से बंदरों के झुंड वहां रहते हैं। जो गांव के घरों में धावा बोलते हैं। बताया कि बंदरों की बढ़ती आबादी और उनके हमलों से लोग परेशान रहते हैं।