{"_id":"5af349274f1c1b84098b92c2","slug":"chickenpox-kills-daughter-9-ill","type":"story","status":"publish","title_hn":"चिकनपॉक्स से बच्ची की मौत, 9 चपेट में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चिकनपॉक्स से बच्ची की मौत, 9 चपेट में
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 10 May 2018 12:47 AM IST
विज्ञापन
चिकनपाक्स से पीड़ित मासूम
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
अकबरपुर ब्लाक के असेनी गांव में चिकनपॉक्स की चपेट में आकर एक बच्ची की मौत हो गई। वहीं करीब नौ बच्चे इस बीमारी की चपेट में हैं। बुधवार को गांव पहुंची स्वास्थ्य टीम ने बीमार बच्चों को सीएचसी अकबरपुर पहुंचाया। स्वास्थ्य टीम ने गांव में गंदगी होने से बीमारी फैलने की बात कही। ग्रामीणों को सफाई रखने की सलाह दी।
असेनी गांव में पिछले कई दिनों से चिकनपॉक्स की चपेट में है। ग्रामीण झोलाछाप से इलाज करवाते रहे। मंगलवार की देर शाम चिकनपॉक्स से पीड़ित गुड्डू की पांच वर्षीय बेटी आलिया की मौत हो गई। इसकी सूचना से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया। सीएचसी से एक टीम गांव भेजी गई। टीम ने हसनैन (5), नईम (4), अनाम (4), मैसरा (डेढ़ वर्ष), शाकिर (3), आफरीन (12), फैजान (6), साजिब (9), नाजरा (8) को सीएचसी अकबरपुर में भर्ती कराया गया। यहां डा. अरुणेंद्र ने बताया कि आठ बच्चों का प्राथमिक उपचार करने बाद राहत मिलने पर उन्हें घर भेज दिया गया। वहीं, एक बच्चे को भर्ती किया गया है।
सीएचसी प्रभारी डा. विशाल दिवाकर ने बताया कि गांव में हैंडपंपों के आसपास गंदगी है। उनके प्लेटफार्म टूटे हैं, जिससे पानी प्रदूषित निकल रहा है। इसके उपयोग से चिकनपॉक्स का प्रकोप फैला है। गांव में टीम को निगरानी रखने के लिए कहा गया। ग्रामीणों को सफाई रखने व उबाल कर पानी पीने की सलाह दी गई।