{"_id":"591b573d4f1c1b864bf22845","slug":"chemistry-at-chc-at-youth-s-death","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएचसी में युवक की मौत पर हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएचसी में युवक की मौत पर हंगामा
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 17 May 2017 01:17 AM IST
विज्ञापन
माौत
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंगलपुर थाना क्षेत्र के पाल नगर गांव निवासी एक युवक की सोमवार रात सीएचसी में मौत होने के बाद परिजनों ने डाक्टर व कर्मियों पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाकर हंगामा काटा। डेरापुर तहसीलदार के कार्रवाई का भरोसा देने पर लोग शांत हुए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
पाल नगर गांव निवासी राम बिलास (40) को परिजनों ने सोमवार की रात श्वांस लेने में तकलीफ होने पर गंभीर हालत में सीएचसी में भर्ती कराया था। यहां पर डाक्टर व फार्मासिस्ट ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर किया था। परिजनों के जिला अस्पताल ले जाने के पहले उसकी सीएचसी में ही मौत हो गई। रामबिलास की मौत से आक्रोशित परिजनों ने अस्पताल कर्मियों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा करना शुुरू कर दिया। उन्होंने अस्पताल पर कार्रवाई न होने तक शव उठाने से इंकार कर दिया। वहीं मौत की सूचना पाते ही सैकड़ों ग्रामीण सीएचसी पहुंच गए। सीएचसी में पहुंचे डेरापुर तहसीलदार उमेश चंद्र शुक्ला व मंगलपुर थाना के प्रभारी निरीक्षक फाजिल सिद्दीकी ने उत्तेजित लोगों को कार्रवाई का भरोसा देते हुए शांत कराया। पुलिस ने दोनों पक्षों से घटना की जानकारी लेकर बयान दर्ज किए। इस बाबत तहसीलदार डेरापुर ने बताया कि दोनों पक्षों के बयान दर्ज कर मामले की रिपोर्ट तैयार की गई है। प्रभारी निरीक्षक थाना मंगलपुर ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।