फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghatampur News ›   cheating 10 thousand rupees with the youth

युवक के साथ दस हजार रुपये की टप्पेबाजी

Fri, 08 Dec 2017 12:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 08 Dec 2017 12:35 AM IST
विज्ञापन
cheating 10 thousand rupees with the youth
फोटो- 07 जीटीआरपी 4- कागज की गड्डी दिखाता टप्पेबाजी का शिकार आमिर। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
घाटमपुर कस्बा जहांगीराबाद स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा शाखा में रुपये जमा करने गए एक युवक को दो टप्पेबाजों ने अपना शिकार बना लिया। जमा पर्ची भरने के बहाने उसे बातों में फंसाया और फिर कागज की गड्डी थमाकर दस हजार रुपये लेकर वैन में बैठकर फरार हो गए। पुलिस मामले को संदिग्ध मानकर जांच कर रही है।
विज्ञापन


जहांगीराबाद निवासी आमिर पुत्र शफीक ने बताया कि वह हेयर कटिंग का काम करता है। गुरुवार की दोपहर वह गांव में स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा शाखा में अपने खाते में दस हजार रुपये जमा करने गया था। वह जमा पर्ची भर रहा था। तभी उसके पास दो युवक आए और उससे बातें करने लगे। बातों में उलझाकर उसे बैंक के बाहर ले आए और रोड किनारे एक जगह खड़े होकर उसे एक पालिथिन में लिपटी एक गड्डी दिखाई। युवकों ने बताया कि इस गड्डी में दो लाख रुपये हैं। वह पैनकार्ड लाना भूल गए हैं। इससे इतनी रकम जमा करने में दिक्कत होगी। कहा कि वह अपने रुपये उनको दे दे और दो लाख रुपये की गड्डी लेकर कुछ देर यहीं रुके। तब तक वह पैनकार्ड लेकर आ जाएंगे। टप्पेबाजों ने आमिर को नोट के आकार की गड्डी थमाने के बाद उससे दस हजार रुपये ले लिए और वहीं खड़ी एक वैन पर सवार होकर घाटमपुर की ओर
विज्ञापन

भाग निकले।

इधर, आमिर कुछ देर तक युवकों के वापस लौटने की राह देखता रहा। जब वह नहीं आए तो उसने हाथ में पकड़ी पालिथिन खोलकर देखी तो उसके भीतर नोट के आकार के कागज के टुकड़े लिपटे हुए थे। तब आमिर को टपप्ेबाजी होने की जानकारी हुई। उसने सारी घटना बैंक कर्मचारियों और वहां मौजूद लोगों को बताई और पुलिस को भी सूचना दी। शाखा प्रबंधक प्रशांत कुमार ने बताया कि बैंक के सीसीटीवी फुटेज में दो संदिग्ध आमिर से बात करते हुए दिखाई दे रहे हैं। इसके बाद उसे बाहर लिवाकर ले गए हैं। वहीं, चौकी इंचार्ज सुशील कुमार सिंह ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज देखने के बाद मामला संदिग्ध प्रतीत होता है। बताया कि आमिर और दोनों कथित टप्पेबाज एक साथ बैंक से बाहर गए हैं और आमिर वैन का नंबर भी नहीं बता रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed