फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghatampur News ›   Charged with extortion in the test center opened Front

परीक्षा केंद्र बनाने में अवैध वसूली का आरोप, खोला मोर्चा

Sat, 26 Nov 2016 02:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 26 Nov 2016 02:24 AM IST
विज्ञापन
Charged with extortion in the test center opened Front
डीआईओएस कार्यालय पर क्रमिक अनशन में मौजूद शिक्षक। - फोटो : अमर उजाला
बोर्ड परीक्षा केंद्र बनाने, वित्तविहीन शिक्षकों के खाते में प्रोत्साहन मानदेय भेजने के नाम पर प्रबंधकों व प्रधानाचार्यों के हस्ताक्षर प्रमाणित करने में वसूली आदि के विरोध में उत्तर प्रदेश माध्यमिक वित्तविहीन शिक्षक संघ ने जिला विद्यालय निरीक्षक के खिलाफ मोर्चा खोला है। 
विज्ञापन

 

 


उत्तर प्रदेश माध्यमिक वित्तविहीन शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश बागी ने डीआईओएस कार्यालय में क्रमिक अनशन के पहले दिन शुक्रवार को जिला विद्यालय निरीक्षक प्रेमप्रकाश मौर्य के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए कहा कि बोर्ड परीक्षा केंद्र बनाने के नाम पर अवैध रुपयों की वसूली की जा रही है।

विज्ञापन



कहा कि शासन ने प्रबंधक, प्रधानाचार्यों से शपथ पत्र लेकर वर्ष 2012 तक के परीक्षा में शामिल विद्यालयों में प्रोत्साहन मानदेय शिक्षकों के खाते में भेजने का आदेश दिया है। डीआईओएस प्रबंधकों से मानदेय भेजने के लिए हस्ताक्षर प्रमाणित करने के नाम पर अवैध वसूली कर रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 


वहीं माध्यमिक वित्तविहीन प्रधानाचार्य परिषद के जिलाध्यक्ष सुशील कुमार यादव ने कहा कि परीक्षा केंद्र बनाने व पुराने परीक्षा केंद्र नवीनीकरण के नाम पर हो रही अवैध वसूली को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि मामले की जांचकर कार्रवाई की जाए। इस मौके पर जिलाध्यक्ष रामफल कटियार, जगदीश सिंह, देवेंद्र सिंह, प्रेमनरायन, धर्मसिंह, सीमा कटियार, अंजना मिश्रा, मानवेंद्र सिंह, सुरेश कुमार, जसवंत सिंह, निशा देवी आदि मौजूद रहे। 



शिविर लगा शिक्षक महासभा कराएगी समस्या समाधान- कानपुर देहात। वित्तविहीन शिक्षकों को प्रोत्साहन मानदेय देने में शिक्षक संगठनों में शुक्रवार को दो फाड़ नजर आए। उत्तर प्रदेश माध्यमिक वित्तविहीन शिक्षक संघ ने जहां परीक्षा केंद्र बनाने व मानदेय भेजने में अवैध वसूली पर मोर्चा खोला।

 

वहीं माध्यमिक वित्तविहीन शिक्षक महासभा ने पतरा-सड़वा स्थित श्रीराम लक्ष्मण जानकी इंटर कालेज में बैठक कर प्रोत्साहन मानदेय भेजने में आ रही समस्या के चलते डीआईओएस कार्यालय में शिविर लगाकर समस्या समाधान कराने का ऐलान किया।

 

संगठन के प्रदेश अध्यक्ष चौ. रामवीर सिंह यादव ने कहा कि शनिवार से प्रतिदिन शिविर लगाकर प्रबंधकों व शिक्षकों की मानदेय संबंधी दिक्कतों को सुनकर उनका तत्काल समाधान कराया जाएगा। इस दौरान प्रांतीय उपाध्यक्ष डा. राममिश्रा, प्रदेश महामंत्री वीरभान ङ्क्षसह, जिलाध्यक्ष केशव सिंह भदौरिया, प्रदेश प्रधान महासचिव शरद तिवारी, रामविलास यादव मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed