{"_id":"5b96d143867a557ecb2ea8f4","slug":"chadar-bitten-katkar-s-wife-murder","type":"story","status":"publish","title_hn":"चापड़ से काटकर की पत्नी की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चापड़ से काटकर की पत्नी की हत्या
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 11 Sep 2018 01:47 AM IST
विज्ञापन
बेटी की मौत पर फूट-फूटकर रो रही मां।
सजेती (घाटमपुर)। थानाक्षेत्र के यमुनातटवर्ती गांव लहुरीमऊ में एक युवक ने अपनी पत्नी की चापड़ से काटकर हत्या कर दी। वह पत्नी के चरित्र पर शक करता था और आए दिन उससे झगड़ा भी करता था। घटना की जानकारी होने पर सीओ शैलेंद्र सिंह भी मौके पर पहुंचे और मामले की जांच की।
गांव निवासी सुरेंद्र कुमार निषाद की शादी करीब 10 वर्ष पहले गांव कुंडा डोल, थाना जसपुरा जनपद बांदा निवासी राममूर्ति के साथ हुई थी। उसके तीन बच्चे अमित (7), शिखा (5) और शिवा (2) हैं। सुरेंद्र कुछ दिन तक सूरत (गुजरात) में रहकर मजदूरी करता रहा। इसके बाद वह अपने गांव लौट आया था। यहां पर वह अपने परिवार के साथ भाइयों से अलग मकान में रह रहा था। राममूर्ति की मां राजकुमारी के मुताबिक, सुरेंद्र शराब का लती है। वह शराब पीकर घर आने के बाद पत्नी से अक्सर झगड़ा करता था। पड़ोसियों के मुताबिक, वह पत्नी के चरित्र पर भी शक करता था।
सोमवार की शाम करीब 4 बजे वह हमीरपुर से शराब के नशे में धुत होकर घर पहुंचा। इसके कुछ देर बाद ही उसका पत्नी से विवाद हुआ और उसने घर में रखा चापड़ उठाकर पत्नी राममूर्ति (35) को काट डाला। हत्या करने के बाद वह खून से सना चापड़ लेकर बाहर निकला। यह देख वहां हड़कंप मच गया लेकिन, किसी की हिम्मत सुरेंद्र को पकड़ने को नहीं हुई। जिस वक्त घटना हुई राममूर्ति की मां भी अपनी बेटी के घर पर ही मौजूद थी। लेकिन, घटना के समय वह राममूर्ति के बच्चों को लेकर पड़ोस के घर में गई थी। बेटी की हत्या की जानकारी होते ही वह रोते-बिलखते घर पहुंची।
विज्ञापन
हत्या की सूचना मिलते ही सजेती एसओ राजेंद्र रावत घटनास्थल पर पहुंचे। जबकि, कुछ देर बाद ही सीओ भी लहुरीमऊ गांव पहुंच गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की कार्रवाई शुरू की। जबकि, पति सुरेंद्र निषाद की भी तलाश शुरू कर दी। राममूर्ति की हत्या की खबर पूरे गांव में फैल गई बड़ी संख्या में महिलाएं और गांव के लोग उसके दरवाजे के बाहर जमा हे गए। देर शाम एसओ ने बताया कि पत्नी के आरोपी सुरेंद्र निषाद की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।