फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghatampur News ›   Ch. Charan Singh, farmer honored on anniversary

चौ. चरण सिंह जयंती पर सम्मानित हुए किसान

Sat, 24 Dec 2016 02:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 24 Dec 2016 02:19 AM IST
विज्ञापन
Ch. Charan Singh, farmer honored on anniversary
महिला किसान को शाल व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित करते सीडीओ केके गुप्त। - फोटो : aniversery
भूतपूर्व प्रधानमंत्री चौ. चरण सिंह जयंती को किसान सम्मान दिवस के रूप में मनाया गया। इस दौरान फसल पैदावार बढ़ाने के साथ-साथ किसानों को अन्य जानकारियां दी गईं। कार्यक्रम में उत्कृष्ट फसल पैदावार करने वाले किसानों को सम्मानित किया गया।  
विज्ञापन



शुक्रवार को विकास भवन आडिटोरियम हाल में किसान सम्मान समारोह में सीडीओ केके गुप्ता ने बताया कि किसान अपनी जमीन की जांच अवश्य कराएं ताकि मृदा के स्वस्थ की जानकारी मिल सके और फसल पैदावार बढ़ाई जा सके।
विज्ञापन


बताया कि समाजवादी किसान एवं सर्वहित बीमा योजना किसान व कमजोर वर्गों के लिए शुरू की गई है। इसमें पात्र मुखिया की दुर्घटनावश मृत्यु, विकलांगता की दशा में अधिकतम पांच लाख रुपये मिलेगा। इसके अलावा उसके परिवार के सभी सदस्यों को 2.5 लाख रुपये का मुफ्त इलाज की सुविधा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



समारोह में मुख्य विकास अधिकारी कृष्ण कुमार गुप्त, उपकृषि निदेशक रमाकांत तिवारी ने देश के पूर्व प्रधानमंत्री और किसान नेता चौ. चरण सिंह के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए।



किसान सम्मान समारोह में विश्वनाथ सिंह, पवन कुमार, विशंभर सिंह, अमरपाल सिंह, रामविलास, दुर्गा सिंह, जगत नारायण, महेश सिंह, संजय सिंह, श्रीबाबू, ज्ञान प्रकाश, तुलाराम, रमेश सिंह, रंजीत सिंह, मौजी लाल, रविंद्र सिंह, प्रदीप बाबू, फारूक, वीरेंद्र सिंह, रामदास, लालाराम, सत्यप्रकाश, मो. मुवीन, शांति देवी आदि किसानों व मत्स्य पालकों को प्रशस्ति पत्र, माला व शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया।

कार्यक्रम में जिला कृषि अधिकारी रामसजीवन, सहायक निदेशक सूचना प्रमोद कुमार, एलडीएम जीपी भारतीय, प्रहलाद सिंह, तुलसीराम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed