{"_id":"58b884ef4f1c1b7f59830f07","slug":"celebrate-eid-with-holly-it-should-clan","type":"story","status":"publish","title_hn":"होली के साथ जो मनाएं ईद, ऐसा खानदान चाहिए ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
होली के साथ जो मनाएं ईद, ऐसा खानदान चाहिए
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 03 Mar 2017 02:30 AM IST
विज्ञापन
कव्वाली पेश करते कव्वाल
- फोटो : अमर उजाला
नुमाइश मैदान के सिकंदरा महोत्सव में बुधवार रात जवाबी कव्वालियां र्हुईं। कव्वाली कार्यक्रम में होली के साथ जो मनाएं ईद, ऐसा खानदान चाहिए कव्वाली सुनकर श्रोता मस्ती में झूमने को विवश हो गए।
जवाली कव्वाली कार्यक्रम का शुभारंभ व्यापारी नेता फरमान अली ने फीता काटकर किया। उन्होंने कहा कि सिकंदरा महोत्सव हिंदू-मुस्लिम एकता की मिशाल है। कानपुर के मशहूर कव्वाल शरीफ परवाज और इलाहाबाद की रुखसार परवनी के बीच दिलचस्प मुकाबला हुआ।
कव्वाल शरीफ परवाज ने सबसे वंदना प्रस्तुत की। परवाज ने ‘हिंदू, मुस्लिम, सिख, ईसाई सबने यही कहा है- अल्लाह बहुत बड़ा है’। देश की एकता पर कहा कि ‘नफरत की दीवार गिराकर छोड़ेंगे- इश्क वफा के दीप जलाकर छोड़ेंगे। हिंदू से प्यार मुस्लिम से चाहत- ऐसा हिंदुस्तान बनाकर छोड़ेंगे’।
विज्ञापन
जवाबी मुकाबले में कव्वाल रुखसार परवीन ने कहा कि ‘जग में चर्चा आम है, तेरा ईश्वर अल्लाह नाम है’ वहीं पड़ोसी मुल्क पर हमला करते हुए उन्होंने कहा ‘ किसी भी कौम से हमदर्दियां निभाने को गलत बयान गलत गोलियां नहीं चलती- तुम्हारे मुल्क से अच्छा हमारा भारत है नमाजियों पर जहां गोलियां नहीं चलती’ कव्वाली सुनकर तालियों की गड़गड़ाहट गूंज उठीं।
उन्होंने कहा कि ‘वतन की सरजमीं को अमन का दर्पण बनाना है, जो साखें नीम की है, उन्हें चंदन बनाना है’। दर्शकों ने इस कव्वाली को सराहा। इस अवसर पर सभासद मुजीब अंसारी, विनोद कटियार, राघवेंद्र तिवारी, रामबाबू भारती, प्रदीप माहौर, वैजनाथ यादव, राशिद अली, गौरव शुक्ला आदि मौजूद रहे।
महोत्सव संरक्षक एवं नगर पंचायत चेयरमैन खुर्शीद अहमद ने अध्यक्षता की और अनुराग अवस्थी ने संचालन किया।