फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghatampur News ›   catch wild animal

शिकारियों के जाल में फंस गया लकड़बग्घा

Sat, 16 Jan 2016 01:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 16 Jan 2016 01:35 AM IST
विज्ञापन
catch wild animal
भीतरगांव विकास खंड के देवपुरा गांव और पड़ोसी जनपद फतेहपुर की सीमा के जंगल में शिकारियों के लगाए जाल में एक लकड़बग्घा फंस गया। सुबह उसकी दहाड़ सुनकर कुछ लोग वहां पहुंचे तो राज खुला।
विज्ञापन


सूचना पाकर फतेहपुर और कानपुर क्षेत्र से वन विभाग के कर्मचारी मौके पर गए। वन्यजीव को जाल से मुक्त कराकर जंगल में छोड़ दिया।

जनपद फतेहपुर के बकेवर थाना और घाटमपुर की पुलिस चौकी साढ़ क्षेत्र की सीमा पर स्थित खारजा नहर  के जंगली इलाके में शिकारियों ने वन्य जीवों का शिकार करने के लिए रात में जाल लगाया था।
विज्ञापन


उसी जाल के चिमटे में एक लकड़बग्घा फंस गया। जाल में लकड़बग्घे के फंसने की जानकारी होने पर आसपास के कई गांवों के लोग वहां पहुंच गए।

पुलिस कंट्रोल रूम की सूचना पर फतेहपुर के डीएफओ मानिक चंद्र और घाटमपुर से वन दारोगा चंद्रशेखर और कृष्णकुमार गुप्ता पहुंचे। लेकिन, वन विभाग की टीम के पास न तो वन्यजीव को बेहोश करके काबू करने के लिए कोई साधन था न ही पिंजड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिसके चलते उन्होंने किसी तरह डंडा और बोरे के सहारे जाल में फंसे लकड़बग्घे को मुक्त कराया। पुलिस क्षेत्राधिकारी कृष्णकुमार ने बताया कि वन्यजीवों का शिकार करने वालों पर पुलिस की कड़ी नजर है।

बताया कि बीते एक महीने के दौरान घाटमपुर कोतवाली पुलिस ने दो स्थानों से नीलगाय का शिकार करते पकड़े गए शिकारियों को मुकदमा दर्ज कर जेल भेजा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed