फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghatampur News ›   Cash-stolen jewelery from home, efforts in the jewelery shop

घर से नगदी-जेवर चोरी, ज्वैलरी शॉप में प्रयास

Sat, 23 Dec 2017 12:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 23 Dec 2017 12:57 AM IST
विज्ञापन
Cash-stolen jewelery from home, efforts in the jewelery shop
ज्वैलरी शॉप के टूटे ताले। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
कोहरा पड़ते ही चोरों की सक्रियता ने रात में पुलिस गश्त की पोल खोल दी है। रोजाना वारदात को अंजाम देकर चोर पुलिस को खुली चुनौती दे रहे हैं। गुरुवार की रात को रूरा में किसान के घर घुसे चोर नगदी और जेवर समेत एक लाख माल पार कर ले गए। वहीं, मंगलपुर थाना क्षेत्र में ज्वैलरी शॉप से सिर्फ ताले तोड़ पाए। इस बीच पुलिस का सायरन सुनाई पड़ने पर चोर भाग निकले। शुक्रवार की सुबह सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद चोरों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन


रूरा के सुजनीपुर गांव निवासी बलवान सिंह यादव किसान हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि वह काम से गुरुवार को कानपुर गए थे। घर पर पत्नी कृष्णा अकेली थीं। देर रात दरवाजे का कुंडा खोलकर घुसे चोर कमरे में रखे बक्से का ताला खोलकर 50 हजार रुपये नगद और 50 हजार कीमत के जेवर समेट ले गए। शुक्रवार सुबह पत्नी ने आंख खुलने पर सामान देखा तो उसे घटना की जानकारी हुई। इसके बाद उन्हें फोन करके बताया। थानाध्यक्ष वीपी पांडेय का कहना है कि चोरी में किसी करीबी का हाथ प्रतीत हो रहा है। जांच कर जल्द खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन


वहीं, झींझक के ओमनगर निवासी विकास वर्मा की मंगलपुर बाजार में लक्ष्मी ज्वैलर्स के नाम से दुकान है। बीती गुरुवार रात चोरों ने दुकान के ताले तोड़कर चोरी करने का प्रयास किया, लेकिन उसी दौरान गश्त कर रही पुलिस के सायरन बजाने पर चोर भाग खड़े हुए। शुक्रवार की सुबह विकास दुकान पहुंचे तो उन्हें ताले टूटे मिले। इसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी। एसओ मंगलपुर एके दुबे ने बताया कि ज्वैलरी शॉप में चोरी का प्रयास हुआ है। जल्द खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed