{"_id":"59de73814f1c1b6a678b56a4","slug":"cargo-reverses-on-kakan-canal-bridge-injures-six","type":"story","status":"publish","title_hn":"ककवन नहर पुल पर कार पलटी, छह घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ककवन नहर पुल पर कार पलटी, छह घायल
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 12 Oct 2017 01:09 AM IST
विज्ञापन
दुर्घटनाग्रस्त कार के समीप जमीन पर लेटे घायल
- फोटो : अमर उजाला
ककवन कस्बे में निचली गंग नहर पर पुल पर तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर खाई में पलट गई। दुर्घटना में कार सवार बच्चे सहित आधा दर्जन लोग घायल हो गए। पुलिस ने सभी घायलों को सीएचसी ककवन में भर्ती कराया, जहां दो की हालत नाजुक होने पर डाक्टरों ने उन्हें कानपुर हैलट रेफर किया।
बुधवार को नवाबगंज कानपुर निवासी शरद कार पर परिवार संग क्षेत्र के ककवन गहदेवा गांव स्थित रिश्तेदारी जा रहे थे। निचली गंग नहर पुल पर गड्ढे होने से शरद कार से नियंत्रण खो बैठे और कार सामने से आ रही एक बाइक को बचाने में पलटी खाते हुए खाई में जा गिरी। लखनऊ-इटावा राजमार्ग पर हुई इस दुर्घटना देख आसपास के लोगों ने घायलों को कार से बाहर निकाला। हादसे में शरद के अलावा राधारानी पांडे, नीलू निवासी दुर्गापुर शिवराजपुर, तनु व सोना निवासी भैसऊ शिवराजपुर और सार्थक पांडेय घायल हो गए।
घायलों को निकट ही स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ककवन में भर्ती कराया गया। नीलू और राधारानी की हालत गंभीर होने पर सीएचसी डाक्टरों ने उन्हें कानपुर रेफर कर दिया।
विज्ञापन
उधर, दुर्घटना के समीप स्थित संकट मोचन हनुमान मंदिर के पुजारी दिवारी लाल ने घायलों को उपचार में मदद की। लोगों ने लोक निर्माण विभाग से निचली गंग नहर के समीप खाई के लिए संकेतक और सुरक्षा की मांग की।