{"_id":"596282154f1c1bb4368b470f","slug":"car-collided-with-a-scooty-killing-young-man","type":"story","status":"publish","title_hn":" कार ने स्कूटी में मारी टक्कर, युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार ने स्कूटी में मारी टक्कर, युवक की मौत
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 10 Jul 2017 12:51 AM IST
विज्ञापन
माौत
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र में पटेल चौक के पास डिवाइडर से टकराकर एक स्कूटी सवार युवक की मौत हो गई, जबकि पीछे बैठी महिला घायल हो गई। महिला को जिला अस्पताल रेफर किया है। युवक हेलमेट नहीं लगाए था।
कानपुर नगर के कल्याणपुर निवासी जयकरन उर्फ लाल (18) अपनी मौसी पनकी मंदिर निवासी बेबी (35) के साथ स्कूटी से उरई जा रहा था। स्थानीय लोगों ने बताया कि पटेल चौक के पास एक कार ओवर टेक कर स्कूटी में टक्कर मारते हुए चली गई। जिससे स्कूटी बेकाबू होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को सीएचसी पहुंचाया गया। जहां चिकित्सक ने जयकरन को मृत घोषित कर दिया, जबकि होश आने पर घायल महिला ने बताया कि वह कल्याणपुर निवासी बहन सपना के बेटे के साथ उरई जा रही थी। चौकी इंचार्ज सुनील कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। परिजनों को सूचना दी गई है।