फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghatampur News ›   bus and cren rammed each other, one dead

बस और क्रेन में भिड़ंत, एक की मौत

Wed, 13 Dec 2017 12:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 13 Dec 2017 12:30 AM IST
विज्ञापन
bus and cren rammed each other, one dead
हाईवे पर खड़ी दुघर्टनाग्रस्त बस और क्रेन। - फोटो : अमर उजाला
मुंगीसापुर।
विज्ञापन


डेरापुर थाना क्षेत्र में हाईवे पर मंगलवार सुबह क्रेन और प्राइवेट बस की भिड़ंत हो गई, जिसमें चालक, परिचालक समेत चार लोग गंभीर रूप से घायल हुईं। चीख-पुकार मचने पर आसपास के गांव वाले दौड़े और पुलिस को सूचना देकर घायलों को बाहर निकाला।

मौकेे पर पहुंची पुलिस ने हाईवे एंबुलेंस से घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। वहां इलाज के दौरान एक यात्री ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने क्रेन को कब्जे में लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मंगलवार सुबह क्षेत्र के रम्पुरा मोड़ के पास हाईवे के किनारे एक ट्रक फंस गया था।
विज्ञापन


उसे निकालने के लिए क्रेन जा रही थी। जैसे ही क्रेन हाईवे पर चढ़ने को हुई, तभी दिल्ली से लखनऊ की ओर जा रही यात्रियों से भरी निजी बस की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में बस चालक मथुरा के परसौली निवासी रामेश्वर, फर्रुखाबाद निवासी परिचालक अनूप, बहराइच निवासी संतोष और औरैया के जानिस नगर निवासी शिवेंद्र प्रताप सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद चालक क्रेन छोड़कर मौके से भाग निकला। पुलिस ने घायलों को हाईवे एंबुलेंस से जिला अस्पताल भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इलाज के दौरान शिवेंद्र प्रताप सिंह (27) की मौत हो गई। शिवेंद्र के पिता पन्नालाल ने बताया कि शिवेंद्र स्वास्थ्य विभाग में 108 एंबुलेंस में संविदा पर चालक था। एंबुलेंस की बैट्री खराब होने पर वह उन्हें बदलवाने के लिए लखनऊ जा रहा था। थाना प्रभारी महिपत सिंह गौर का कहना है कि पन्नालाल की तहरीर पर क्रेन चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed