{"_id":"5982296c4f1c1b48238b48df","slug":"bull-killed-farmer-death","type":"story","status":"publish","title_hn":"सांड़ ने किसान को पटका, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सांड़ ने किसान को पटका, मौत
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 03 Aug 2017 01:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिवली कोतवाली क्षेत्र में आवारा जानवरों ने आतंक मचा रखा है। मंगलवार देररात खेत में बंधे जानवरों के बीच पहुंचे सांड़ को किसान ने भगाने का प्रयास किया। तभी सांड़ ने किसान को उठाकर पटक दिया। जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई। इधर, गुस्साए ग्रामीणों ने सांड़ को पीट-पीटकर मार डाला।
क्षेत्र के रामपुर गांव निवासी रामेश्वर (65) खेत में बने मकान में रहते थे। मंगलवार की देररात वह घर के बाहर सो रहे थे। तभी आवारा सांड़ खेत में बंधे जानवरों पर हमला कर दिया। जानवरों की आवाज सुनकर रामेश्वर की आंख खुल गई। वह जानवरों के पास पहुंचे तो सांड़ को भागने की कोशिश की। आवारा सांड़ ने उन पर हमला बोल दिया। रामेश्वर मकान की ओर भागे तो पीछे से सांड़ ने उठाकर पटक दिया।
वह बुरी तरह से लहूलुहान हो गए। जब तक ग्रामीणों को इसकी जानकारी हुई। उनका काफी खून बह चुका था। ग्रामीणों ने उन्हें अस्पताल ले जाने का प्रयास किया, लेकिन उससे पहले ही रामेश्वर ने दम तोड़ दिया। इससे ग्रामीणों का आक्रोश फूट पड़ा। गुस्साए ग्रामीणों ने सांड़ की तलाश कर उसे लाठी-डंडों से पीटना शुरू कर दिया। उसकी भी मौत हो गई। इंस्पेक्टर राधामोहन द्विवेदी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।