फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghatampur News ›   BSF jawan's body found on railway track

रेलवे ट्रैक पर मिला बीएसएफ जवान का शव

Sun, 22 Oct 2017 01:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 22 Oct 2017 01:03 AM IST
विज्ञापन
 BSF jawan's body found on railway track
मुकेश फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
झींझक। दिल्ली-हावड़ा रूट पर झींझक रेलवे स्टेशन के पास ट्रैक में शुक्रवार सुबह बीएसएफ जवान का शव पड़ा मिला। छानबीन में उसके पैंट की जेब से मिले आधार कार्ड और आईकार्ड से उसकी पहचान हुई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से जवान की ट्रेन से गिरकर मौत की पुष्टि हुई है। झींझक रेलवे स्टेशन के निकट खंभा 1082/6 के सामने अप-डाउन लाइन के बीच अज्ञात युवक का शव पड़े होने की सूचना स्टेशन मास्टर ने जीआरपी को दी। जीआरपी चौकी इंचार्ज बुद्धिराज सिंह मौके पर पहुंचे और छानबीन शुरू की। शव की तलाशी में मृतक की पैंट की जेब से आधार कार्ड और पहचान पत्र मिला। चौकी इंचार्ज ने बताया कि  मुकेश (24) पुत्र वेदप्रकाश निवासी आम्रपुर करनाल हरियाणा का आधार कार्ड मिला। मुकेश के पटना में बीएसएफ में तैनात होने की जानकारी मिली है। परिजनों को घटना की जानकारी भेजी गई है। भाई सोनू घटनास्थल के लिए परिजनों के साथ रवाना हो गया है। भाई सोनू ने बताया कि मुकेश बीएसएफ की एनडीआरएफ विंग पटना में तैनात था। वह बृहस्पतिवार को पटना जाने के लिए घर से निकला था। करनाल से बस लेकर दिल्ली पहुंचा, जहां से उसने रात में पटना के लिए ट्रेन पकड़ी। लेकिन, उन्हें इस बात की जानकारी नहीं है कि वह किस ट्रेन से पटना जा रहा था। चौकी इंचार्ज का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से गिरकर मौत की पुष्टि हुई है। परिजन शव लेकर करनाल के लिए रवाना हो गए हैं।  
विज्ञापन

-----------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed