फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghatampur News ›   Brother-sister committed murder

सगे भाई-बहन ने कराई थी हत्या

Mon, 28 Aug 2017 12:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 28 Aug 2017 12:48 AM IST
विज्ञापन
Brother-sister committed murder
ध्‍ारे गए - फोटो : amarujala
बिल्हौर में एक महीने पहले हुई किसान अनिल की हत्या का रविवार को खुलासा हो गया है। दो बीघा जमीन के लालच में अनिल की सगी बहन शशी और भाई सुशील ने सुपारी किलर से उसकी हत्या कराई थी। पुलिस ने सुपारी किलर, शशी समेत पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने सुपारी किलर से हत्या के लिए मिले 50 हजार रुपये में 16 हजार रुपये, मोबाइल फोन और अनिल का टूटा मोबाइल बरामद किया है।
विज्ञापन


एसएसपी सोनिया सिंह ने प्रेस कांफ्रेंस में बताया कि बिल्हौर के अनूपपुरवा (सुभानपुर) निवासी अनिल कुमार उर्फ पप्पू की 25 जुलाई को हत्या हुई थी। शव मकनपुर से खडैंचा के बीच स्थित प्राइमरी स्कूल में मिला था। अनिल के भाई सुशील कुमार ने गांव के उपेंद्र पटेल उर्फ बंगाली और राजू पर हत्या का शक जताते हुए थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पिछले दिनों नामजद हत्यारोपियों में एक ने खुद पर लगे आरोपों का गलत बताया और पुलिस को अनिल का मोबाइल नंबर भी दिया। अनिल के मोबाइल की लोकेशन के आधार पर पुलिस ने अनिल की सगी बहन शशी को हिरासत में लेकर पूछताछ की। शशी ने बताया कि उसके परिवार में सात बीघा जमीन है। अनिल ने अपने हिस्से की दो बीघा जमीन का एग्रीमेंट तीन लाख रुपये में इलाके के सुरेश अस्थाना से किया था। इसका पता चलने पर उसने दूसरे भाई सुशील की मिलीभगत से अनिल की जमीन को अपने नाम करा लिया। सुरेश को तीन लाख रुपये लौटा दिए। इसके बाद अनिल के हिस्से की दो बीघा जमीन हड़पने केलिए उसकी हत्या की साजिश रची।
विज्ञापन



शशी ने भाई को सुपारी किलर के हवाले किया था
कन्नौज के मोचीपुर निवासी जितेंद्र की पत्नी शशी का बिल्हौर कस्बा में ब्यूटी पार्लर है। वह कन्नौज से प्रतिदिन ब्यूटी पार्लर आती-जाती थी। शातिर शशी ने पार्लर में काम करने वाली पूजा के नाम बैंक में अकाउंट खुलवाया। इसके बाद भाई सुशील के दोस्त राकेश यादव को एक दिन पार्लर बुलाकर अनिल की हत्या की सुपारी दी। सुपारी की रकम पूजा के बैंक खाते से राकेश को दी गई थी। हत्या के दिन शशी अपने प्रेमी गुड्डू के साथ बाइक से अनिल को मामा के घर छोड़ने के बहाने अपने साथ ले गई थी। मकनपुर कोल्ड स्टोरेज के पास दोनों ने अनिल को सुपारी किलर राकेश को सौंप दिया। कहा था कि राकेश तुमको मामा के घर छोड़ देगा। इसके बाद राकेश ने अनिल केसाथ शराब पी। इसके बाद उसे साइकिल से प्राइमरी स्कूल ले गया और वहां सिर कुचलकर उसकी हत्या कर दी थी। एसएसपी ने बताया कि अनिल की हत्या में शशी कटियार, उसके भाई सुशील कटियार, बिल्हौर के भोला निवासी पार्लर कर्मी पूजा, शशी के प्रेमी बिल्हौर के चण्डाली गांव के गुड्डू कटियार और नारेपुरवा बिल्हौर के हत्यारोपी राकेश यादव की गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों से वारदात में प्रयुक्त बाइक भी बरामद हुई है। देर शाम पुलिस ने हत्यारोपियों को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed