फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghatampur News ›   Break in and steal millions from the shops

सेंध लगाकर दुकानों से लाखों की चोरी

Wed, 01 Feb 2017 01:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 01 Feb 2017 01:09 AM IST
विज्ञापन
Break in and steal millions from the shops
चाोरी - फोटो : अमर उजाला
शिवली। सोमवार देर रात अज्ञात चोरों ने एक बर्तन और सर्राफ की दुकान को निशाना बनाकर लाखों का माल चुरा लिया। चोरों ने दुकान के पीछे इंटर कालेज कमरे से सेंध लगाकर घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

शिवली के कस्बे में ताराचंद्र इंटर कालेज में रजत गुप्ता बर्तन के साथ ही सर्राफ की दुकान किए हैं। सोमवार शाम दुकान बंद कर रजत घर चले गए। मंगलवार तड़के दुकान में चोरी की खबर सुनकर मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन


राजेश ने बताया कि दुकान में 250 ग्राम पुराने जेवरात काम के लिए रखे थे। साथ ही 500 किलो चांदी के जेवरात थे और फुटकर के तौर पर तीन हजार रुपये रखे थे, जिन्हें चोर कालेज के एक कमरे से सेंध लगाकर चुरा ले गए। सीओ रसूलाबाद महेंद्र पाल सिंह व फील्ट यूनिट मौके पर पहुंची। थाना प्रभारी शैलेंद्र सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। शीघ्र ही मामले की खुलासा किया जाएगा। चोरों ने इतनी सफाई से घटना को अंजाम दिया कि चंद कदम दूरी पर बैंक के पास तैनात रहने वाली पुलिस पिकेट को भी वारदात का पता नहीं चल सका। इधर थाना पुलिस ने मामले के खुलासे के लिए प्रयास शुरू कर दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed