फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghatampur News ›   Bolero and cash robbery

चालक को पीटकर बोलेरो, नकदी लूटी

Thu, 14 Dec 2017 12:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कानपुर देहात
अमर उजाला ब्यूरो, कानपुर देहात Updated Thu, 14 Dec 2017 12:59 AM IST
विज्ञापन
Bolero and cash robbery
लूट का शिकार घायल बोलेरो चालक बलवंत यादव। - फोटो : अमर उजाला
घाटमपुर/पतारा। गोरखपुर से औरैया के लिए बुक कर लाई गई बोलेरो को बदमाशों ने घाटमपुर कोतवाली क्षेत्र में लूट लिया। चालक की पिटाई करने के बाद उसे सुनसान जगह पर फेंकने के बाद बोलेरो, मोबाइल फोन, आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस और आठ हजार रुपये लूटकर फरार हो गए। पुलिस ने लूट की घटना से इंकार करते हुए मारपीट का मामला बताया है। चालक की तहरीर पर कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


जनपद गोरखपुर के थाना सहजनवां के बोक्टा निवासी बलवंत कुमार यादव ने बताया कि उसके पास बोलेरो गाड़ी है जिसे खुद चलाता है। मंगलवार की शाम उसके परिचित और आर्केस्टा कंपनी संचालक नीरज पुत्र जदुराई यादव निवासी पिपरा (सहजनवां) गोरखपुर ने उसकी गाड़ी आठ हजार रुपये किराए पर बुक कराई। गाड़ी बुक कराने वाला राहुल नाम का युवक नीरज की आर्केस्टा कंपनी में काम करता है।
विज्ञापन


बताया कि गोरखपुर से उसकी गाड़ी में राहुल उसकी पत्नी रजनी तथा दो अन्य लोग सवार हुए। गोरखपुर से शाम 6.30 बजे सभी लोग कानपुर के लिए रवाना हुए और देर रात 12 बजे कानपुर आए। पतारा क्षेत्र में बोलेरो को रहमपुर की ओर जाने वाले रास्ते में मुड़वा दिया। जब चालक ने आगे जाने से इंकार किया तो उसे पीटना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन



इसके बाद एक युवक ने खुद बोलेरो की स्टेयरिंग संभाली और चालक बलवंत को सूनसान जगह पर उतारने के बाद ईंट से उसका सिर फोड़ दिया और गला दबाकर मारने की भी कोशिश की। इसके बाद उस लूटकर भाग गए। वहीं कोतवाल देवेंद्र कुमार दुबे ने बताया कि चालक के रास्ता भटककर पतारा क्षेत्र में आने और गाड़ी में सवार लोगों द्वारा वापस औरैया चलने को लेकर विवाद के बाद मारपीट हुई है। बोलेरो पर महिला सवारी भी थीं, जिसके चलते पुरुष सदस्यों ने चालक को पीटने के बाद उसे पतारा क्षेत्र में छोड़ दिया और बोलेरो लेकर चले गए हैं। जल्द ही बोलेरो को बरामद कर लिया जाएगा। बोलेरो मालिक/चालक की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed