{"_id":"590b8e074f1c1b6a3d441887","slug":"blown-stacks-of-fields-from-the-storm-electricity-fault","type":"story","status":"publish","title_hn":"आंधी से खेतों से भूसे का ढेर उड़ा, बिजली गुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आंधी से खेतों से भूसे का ढेर उड़ा, बिजली गुल
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 05 May 2017 01:58 AM IST
विज्ञापन
अाआंध्ाी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुखरायां बुधवार की देर शाम तेज आंधी आने से खेतों में लगे भूसे के ढेर उड़ गए। वहीं, बिजली के तार और खंभों के टूटने से बिजली व्यवस्था भी चरमरा गई। आम की फसल को भी नुकसान हुआ।
किसानों ने बताया कि गेहूं की फसल की अधिकतर खेतों से कटाई हो चुकी है। कुछ किसानों के खेतों में अभी कटाई चल रही है। डीघ निवासी राजनारायण द्विवेदी, श्रीपाल सोनकर, हांसेमऊ के बृजेश सचान, असेवा के जगमोहन सिंह यादव, घार के बटेकृष्ण मिश्र, सिंगरसीपुर के राजनारयण सिंह यादव, देवराहट के ध्रुवलाल प्रजापति, शेखपुर के बाबूराम यादव ने बताया कि हवा का दबाव इतना अधिक था कि भूसे के ढेर उड़ गए। वहीं जिनकी फसल के कटे गठ्ठे खेत में पड़े थे, वह भी तेज हवाओं से दूर-दूर चले गए। वहीं जिन किसानों के खेतों में गेहूं की फसल खड़ी है, वह मौसम का मिजाज देख रात-दिन कटाई में जुटे हैं।
वहीं बताया कि आंधी के बाद सभी गांवों की बिजली गुल है। कहीं तार टूटे हैं तो कहीं खंभा टूट गया है। जबकि, बरौर विद्युत उपकेंद्र और मुतहरापुर असेवा विद्युत उपकेंद्र की सप्लाई ठप हो गई। पुखरायां के आसपास गांवों की सप्लाई ठप रही। पुखरायां के उपखंड अधिकारी अनिल आहूजा ने बताया कि उन्होंने अपने क्षेत्र की विद्युत लाइनों को ठीक कर सप्लाई चालू करावा दी है। वहीं बरौर विद्युत उपकेंद्र के अवर अभियंता राहुल गंगवार ने बताया कि लाइन दुरुस्त कराई जा रही है।
विज्ञापन
वहीं बागवान अखिलेश सचान, खिल्लन उपाध्याय, राजेंद्र कुमार का कहना है कि इस वर्ष क्षेत्र में आम की फसल कमजोर है। अभी आम का फल छोटा है। आंधी में काफी नुकसान हुआ है।