फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghatampur News ›   BJP's development party: Niranjan Jyoti

भाजपा विकास कराने वाली पार्टी : निरंजन ज्योति

Fri, 24 Nov 2017 01:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 24 Nov 2017 01:26 AM IST
विज्ञापन
BJP's development party: Niranjan Jyoti
निरंजन ज्योति - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
गुरुवार को केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति ने शिवली व रसूलाबाद में चुनावी जनसभाओं को संबोधित किया। उन्होंने भाजपा को जाति धर्म से हटकर विकास कराने वाली पार्टी बताया। इसके साथ ही दोनों नगर पंचायत के प्रत्याशियों के पक्ष में मतदान करने की अपील की। उन्होंने क्षेत्र के विकास का भरोसा भी दिया।
विज्ञापन

शिवली में भाजपा प्रत्याशी रमन अग्निहोत्री के समर्थन में चुनावी सभा में केंद्रीय मंत्री ने कहा कि भाजपा विकास कराने वाली पार्टी है। साढ़े तीन वर्ष में केंद्र सरकार पर एक भी भ्रष्टाचार का आरोप नहीं है। भारत की छवि विदेश में ठीक हुई है। विधायक प्रतिभा शुक्ला ने कहा कि शिवली में भाजपा विजयी रही तो शिवली विकास के मामले में अलग दिखेगा। इस मौके पर राष्ट्रीय परिषद के सदस्य रामविलास त्रिपाठी, जिलाध्यक्ष राहुलदेव अग्निहोत्री, महामंत्री शैलेंद्र सिंह, मंडल अध्यक्ष ब्रजेंद्र सिंह, रमन अग्निहोत्री, अरविंद त्रिवेदी, मौजी अग्निहोत्री, रामजी मिश्र, संजय सिंह आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन


रसूलाबाद भाजपा प्रत्याशी रामप्रकाश संखवार के समर्थन में हुई जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा बदले की भावना से राजनीति नहीं करती है लेकिन कार्यकर्ता का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सरकार ने इसी फार्मूले पर विकास किया। उज्ज्वला योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना आदि अनेक योजनाएं चलाई गईं, जिसमें किसी के साथ कोई भेदभाव नहीं किया हर पात्र व्यक्ति को इस योजना का लाभ मिल रहा है। कहा कि ओलावृष्टि से हुए नुकसान की भरपाई के लिए केंद्र सरकार ने धन दिया लेकिन पिछली राज्य सरकार ने उसे जनता तक नहीं पहुंचाया और वापस कर दिया। उन्होंने कहा कि अध्यक्ष व सदस्य पद के लिए भाजपा के चुनाव चिंह ने चुनाव लड़े वाले हर प्रत्याशी कर समर्थन करने की अपील की। कहा कि भाजपा वोटर को वोट न मानकर परिवार मानती है समाज को जोडने की बात करती है उन्होंने कहा रसूलाबाद के नाम के स्थान पर राघव नगर होना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जैसा कार्यकर्ता चाहेगें वही होगा। जनसभा को विधायक निर्मला संखवार जिला अध्यक्ष राहुल अग्निहोत्री पूर्व जिला अध्यक्ष श्याम सिंह सिसोदिया आदि ने संबोधित किया। इस मौके पर रामजीवन तिवारी, अरुण दुबे केपी सिंह, शिवपाल सिंह, शिवनाथ मिश्रा, यदुनाथ सिंह, बृजेश त्रिपाठी, गणेश शंकर तिवारी, सत्येंद्र सिंह सिसोदिया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed