फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghatampur News ›   BJP members have prepared a road map Youth Conference

भाजपाइयों ने तैयार किया युवा सम्मेलन का रोड मैप

Fri, 04 Nov 2016 02:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 04 Nov 2016 02:11 AM IST
विज्ञापन
BJP members have prepared a road map Youth Conference
बैठक को संबोधित करते भाजपा प्रदेश मंत्री सुरेश अवस्थी। - फोटो : अमर उजाला
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश मंत्री सुरेश अवस्थी की मौजूदगी में युवा सम्मेलनों का रोड मैप तैयार कर इनके संबंध में युवाओं को जिम्मेदारी सौंपी गई।
विज्ञापन



गुरुवार को अकबरपुर स्थित भाजपा कार्यालय पर बैठक के दौरान प्रदेश मंत्री सुरेश अवस्थी ने मौजूदा सरकार पर प्रहार करते हुए कहा कि सपा सरकार में जनता त्राहि-त्राहि कर रही है।  भूमाफिया गरीबों की जमीनों पर कब्जे कर रहे हैं।


उन्होंने ऐसे लोगों की लिस्ट बनाने को कहा। ताकि परिवर्तन यात्रा के दौरान देकर ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई कराएंगे। उन्होंने कहा कि चारों विधानसभाओं में  परिवर्तन यात्रा होगी। इसमें केंद्रीय मंत्रियों की टीम शामिल होगी।
विज्ञापन



बताया कि राष्ट्रीय नेता कौशलेंद्र परिवर्तन यात्रा मूसानगर से शुरू करेंगे। इस दौरान नौ नवंबर को होने वाले युवा सम्मेलन का रोड मैप तैयार किया गया। प्रत्येक बूथ से 35 वर्ष से कम आयु के दस युवाओं को सम्मेलन में  शामिल कराने की जिम्मेदारी दी गई। इस दौरान महिला व पिछड़ा सम्मेलन की  रणनीति तय की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन



इस मौके पर जिलाध्यक्ष राहुलदेव अग्रिहोत्री, विद्यासागर  त्रिपाठी, राजेंद्र सिंह चौहान, शैलेंद्र सिंह चौहान, रामविलास त्रिपाठी,  पूर्व विधायक प्रतिभा शुक्ला, कोषाध्यक्ष रामजी गुप्ता, युवा सम्मेलन  प्रमुख परवेश कटियार, मीडिया प्रभारी विकास मिश्रा, गोपाल सैनी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed