फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghatampur News ›   Birhun calm disputes, the two sides were in agreement

बिरहुन में विवाद शांत, दोनों पक्षों में हुआ समझौता

Thu, 29 Sep 2016 02:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 29 Sep 2016 02:01 AM IST
विज्ञापन
Birhun calm disputes, the two sides were in agreement
समझौते के बाद एक-दूसरे को माल्यार्पण करते ग्रामीण। - फोटो : अमर उजाला
थाना क्षेत्र के गांव बिरहुन में शतचंडी यज्ञ व दुर्गा पूजा स्थल को लेकर दो पक्षों के बीच चल रही तनाव की स्थिति बुधवार को शांत हो गई। व्यापार मंडल के नेताओं व पुलिस प्रशासन ने हस्तक्षेप कर दोनों पक्षों में समझौता कराया। इसके तहत एक अक्तूबर को दुर्गा जागरण निर्धारित स्थल पर होगा, जबकि शेष कार्यक्रम शतचंडी यज्ञ आदि रासलीला ग्राउंड में होंगे।
विज्ञापन



मालूम रहे कि एक पक्ष ने धार्मिक कार्यक्रमों की अनुमति न देने का आरोप लगाते हुए 28 सितंबर से तहसील में क्रमिक अनशन शुरू करने की चेतावनी दी थी। इसके मद्देनजर पुलिस अधिकारियों व व्यापार मंडल जिलाध्यक्ष श्याम मोहन दुबे की अगुवाई में समाजसेवियों ने दोनों पक्षों में सुलह वार्ता कराई।
विज्ञापन



पुलिस क्षेत्राधिकारी अकबरपुर पवित्र मोहन त्रिपाठी, सीओ रसूलाबाद महेंद्र पाल सिंह, थानाध्यक्ष पीके सिंह, क्राइम ब्रांच इंचार्ज संजय, तहसीलदार रामदयाल, शिवपाल सिंह आदि ने ग्रामीणों को समझाया व मिलजुलकर त्योहार मनाने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन



लिखित समझौते में एक पक्ष से नबीबक्स, सलीम शाह, सलीम रहमानी, पप्पू यादव, भूरा खां, छोटे सिंह तथा दूसरे पक्ष से उत्कल सिंह, पवन सिंह, राजू त्रिवेदी, शिवपाल सिंह ने हस्ताक्षर किए। एक-दूसरे के गले मिल तथा माल्यार्पण कर भाईचारे की भावना से जीने का संदेश दिया। इस मामले का पटाक्षेप होने के बाद तहसील व जिला प्रशासन ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed